Diwali 2020 Date Puja Time in Hindi : दोस्तों, दीपावली का पर्व अब आने ही वाला है। देश में हर साल की तरह इस साल भी Diwali Festival बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस बार त्यौहार पर कोरोना महामारी का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि Diwali हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार को सभी देशवासी अंधकार पर प्रकाश विजय के रूप में मनाते हैं। यही कारण है कि इसे प्रकाशपर्व भी कहा जाता है।
दीपावली के त्यौहार पर घर घर रोशनी की जाती है तथा दिये जलाये जाते हैं। साथ ही लक्ष्मी पूजा की जाती है। यह त्यौहार पूरे पांच दिन मनाया जाता है।
इसलिये आज की इस पोस्ट में हम आपको Diwali 2020 Date / Diwali Time Table / Lakshmi Puja, Govardhan Puja Time व कैलेंडर आदि की महत्वपूर्णं जानकारी प्रदान करेंगें।
Diwali 2020 | दीपावली का त्यौहार कितने दिन मनाया जाएगा

दीवाली का त्यौहार भारत के सभी राज्यों में पूरे 5 दिन मनाया जाता है। जिसका क्रम हम आपको नीचे बता रहे हैं।
- 1 – गोवत्स द्धादशी (यह दिवाली के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है)
- 2 – धनतेरस (इसे दिवाली 2020 के दूसरे दिन मनाया जाएगा)
- 3 – नरक चतुदर्शी तथा लक्ष्मी पूजा (इसके लिये तीसरा दिन निर्धारित है)
- 4 – गौवर्धन पूजा या अन्नकूट (यह दीवाली के चौथे दिन मनाया जाएगा)
- 5 – भाई दूज या भैया दूज (यह पांचवे दिन मनाया जाएगा व इसी के साथ दीपावली का पर्व समाप्त हो जाएगा)
Diwali Time Table in India
दीवाली टाइम टेबल के इस हिस्से में आपको दीवाली के शुभ मुहूर्त आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। ध्यान से पढ़ें।
गोवत्स द्धादसी का प्रारम्भ काल
जैसा कि हम सब जानते हैं कि दीपावली का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्धादशी Date को पड़ने वाल गौवत्स द्धादसी से शुरू होता है। यह दीवाली का पहला दिन होता है।
Diwali 2020 में गोवत्स द्धादशी गुरूवार, 12 नवंबर को है। कार्तिक कृष्ण द्धादशी Date की शुरूआत 11 नवंबर, देर रात्रि 12 बज कर 40 मिनट से होगी। जो 12 नवंबर 2020 को 9 बज कर 30 मिनट तक रहेगा।
Diwali 2020 गोवत्स द्धादशी का शुभ मुहूर्त पूजा टाइम टेबल क्या है?
दीवाली 2020 के उपलक्ष्य में गोवत्स द्धादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बज कर 29 मिनट से लेकर रात्रि 8 बज कर 07 मिनट तक है। इस दौरान आप अपने घर में मौजूद गौवंश की विधिवत पूजा कर सकते हैं।
- Also Read :
- बीसी सखी यूपी योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- करतारपुर साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?
- जनसुनवाई पोर्टल यूपी में शिकायत कैसे दर्ज करें?
Diwali Dhanteras प्रारम्भ काल क्या है?

धनतेरस को दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस साल धनत्रयोदशी को हिंदी पांचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी को होगा।
इस साल धनतेरस 13 नवंबर 2020 दिन शुक्रवार को है। इसका प्रारंभ काल 12 नवंबर को रात 9 बज कर 30 मिनट से शुरू होगा। जो 13 नवंबर 5 बज कर 59 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर को 5 बज कर 59 मिनट तक है। इस दौरान आप धनतेरस की विधिवत पूजा करें तथा यम दीपम रस्म के तहत घर के बाहर यमराज के लिये दीपक जलायें।
नरक चतुदर्शी तथा लक्ष्मी पूजा का प्रारंभ काल 2020
Dipawali के तीसरे दिन कार्तिक कृष्ण चतुदर्शी को नरक चतुदर्शी के रूप में मनाया जाता है। इस साल अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चतुर्दशी तिथि तथा अमावस्या एक ही दिन पड़ रही है।
जबकि दीपावली का त्यौहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल नरक चतुर्दशी तथा लक्ष्मी पूजा एक ही तारीख को यानि 14 नवंबर को पड़ रही है।
बतौर दीवाली 2020 इस साल नरक चतुर्दशी का प्रारंभ काल 13 नवंबर को शाम 5 बज कर 59 मिनट से शुरू हो रहा है। जो 14 नवंबर को दोपहर 2 बज कर 17 मिनट तक रहेगा।
इसी प्रकार दीवाली / लक्ष्मी पूजा का प्रारंभ काल अमावस्या 14 नवंबर को दोपहर 2 बज कर 17 मिनट से शुरू हो रहा है। जो 15 नवंबर को सुबह 10 बज कर 36 मिनट तक रहेगा। इसलिये इस साल Diwali Ki Puja Ka Time 14 नवंबर को है।
- Also Read :
- दीपावली कब मनाई जाएगी इस बारे में और अधिक जानकारी के लिये इसे भी पढ़ें
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मे आवेदन किस प्रकार किया जाता है?
गौवर्धन पूजा / अन्नकूट का प्रारंभ काल
भारत में दीपावली के चौथे दिन को गौवर्धन पूजा / अन्नकूट के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है।
इस साल गौवर्धन पूजा / अन्नकूट का प्रारंभ काल 15 नवंबर 2020 को सुबह 10 बज कर 36 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 16 नवंबर 2020 को सुबह 7 बज कर 06 तक रहेगा।
गौवर्धन पूजा Time व शुभ मुहूर्त
इस साल Govardhan Puja 2020 Shubh मुहूर्त 15 नवंबर को 3 बज कर 19 मिनट से लेकर शाम 5 बज कर 27 मिनट तक है।
- Also Read :
- ऑनलाइन विरासत प्रमाणपत्र कैसे बनवायें?
भैया दूज 2020 का प्रारंभ काल क्या है?
Deepawali 2020 को भैया दूज का त्यौहार पांचवें दिन मनाया जाएगा। यह हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्धितिया तिथि को पड़ता है।
इस साल भाई दूज का प्रारंभ काल 16 नवंबर को सुबह 7 बज कर 06 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 17 नवंबर को सुबह 3 बज कर 56 मिनट तक रहेगा।
Diwali भाई दूज का शुभ मुहूर्त
दीवाली 2020 को भाई दूज का शुभ मुहूर्त 16 नवंबर को दोपहर 1 बज कर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बज कर 18 मिनट तक है। आप इस दौरान भाई दूज की पूजा कर सकते हैं।
Diwali Calender 2020 for Deepawali Puja

आपकी सुविधा के लिये हम आपको दीपावली के पूरे कार्यक्रम को समझने के लिये हिंदी पांचांग कैलेंडर की फोटो प्रकाशित कर रहे हैं। इससे आपको दीपावली के पावन पर्व का शेडयूल बनाने में सहायता मिलेगी।
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Diwali 2020 Date – Diwali Lakshmi Puja / Dhanteras – Diwali Time Table / दीवाली कैलेंडर 2020 यदि आप Diwali Kab Hai, Lakshmi Puja Kab Hai, Dhanteras me Kya Kharide आदि के बारे में कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।
दीपावली पर शुभकामनाएं
Bahut hi bdhiya info. thanks for share..
अंजली गुप्ताा जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें। Happy Dipawali 2020
Happy Diwali
Thank. Happy Deepawali to You