Ecourts Portal Se Mukadme Ki Jankari Kaise Paye | ई कोर्टस पोर्टल

Ecourts Portal Se Mukadme Ki Jankari Kaise Paye | High Court Mukadme Ki Jankri | Supreme Court Mukadme Ki Jankari | E Courts Portal | ई कोर्ट पोर्टल |

Ecourts Portal Se Mukadme Ki Jankari Kaise Paye In Hindi
ई कोर्ट पोर्टल

भारत की न्‍यायपालिका में चल रहे तथा लांबित मुकदमों की जानकारी आसानी से सुलभ कराने के मकसद से Ecourts Portal की सेवा लांच की गयी है।

जिसके कारण अब लोगों को जिला अदालतों, हाई कोर्टस व सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अपने मुकदमे की जानकारी व Latest Update पाना आसान हो गया है।

Ecourts Portal से मुकदमे की जानकारी देश के किसी भी कोने से घर बैठे ही हासिल की जा सकती है। यह पोर्टल लोगों को मुकदमें की जानकारी बेहद आसान तरीके से खोजने में सहायता प्रदान कर रहा है।

इसके जरिये मुकदमे से जूझ रहे लोग कहीं से भी और कभी भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। पहले इस तरह के पोर्टल के न होने से लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन नई व्‍यवस्‍था लांच हो जाने के बाद लोगों की परेशानी कुछ हद तक कम हुई है।

Ecourts Portal Se Kaun Kaun Si Jankari Payi Ja Sakti Hea | ई कोर्टस पोर्टल से कौन सी जानकारी मिलती है

  • Ecourts Portal के द्धारा केवियट को खोजा जा सकता है।
  • आप अपने मुकदमो के निर्णय (Judgement Orders) की प्रतिलिपि हासिल कर सकते हैं।
  • सीएनआर CNR नंबर से मुकदमे की Latest Update पाई जा सकती है।
  • पार्टी का नाम तथा केस नंबर की जानकारी हासिल की जा सकती है।
  • फाइलिंग नंबर तथा वकील के नाम की जानकारी जुटाई जा सकती है।
  • आप FIR संख्‍या तथा कानून की धाराओं को भी खोज सकते हैं।
  • चल रहे मुकदमे की अगली तरीख के बारे में जाना जा सकता है।

Ecourts Portal के उद्देश्य

  • वादकारियों के समय की बचत करना।
  • न्‍यायपालिका में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार को कम करना।
  • लोगों को घर बैठे ही मुकदमें की जानकारी सुलभ कराना।

Ecourts Portal Se Mukadme Ki Jankari Kaise Paye | ई कोर्टस पोर्टल

ई कोर्टस पोर्टल सेवा को भारत सरकार के विधि एवं न्‍याय मंत्रालय तथा ई कमेटी, उच्‍चतम न्‍यायालय के द्धारा लांच किया गया है।

यदि आप घर बैठे ही अपने मुकदमें की जानकारी पाना चाहते हैं, तो आपको ई कोर्टस पोर्टल की आधिकारिक साइट पर जाकर जानकारी जुटानी होगी।

High Court Mukadme Ki Jankri In Hindi
मुकदमे की जानकारी

आप जैसे ही इस पोर्टल पर जाएंगें तो आपको यहां 3 विकल्‍प दिखाई देंगें। पहला विकल्‍प Supreme Court, दूसरा विकल्‍प High Court तथा तीसरा विकल्‍प District Court से संबंधित होगा।

आपका मुकदमा जिस स्‍तर की अदालत में चल रहा है। आप अपने मुकदमे कसे संबंधित विकल्‍प पर क्लिक करके मुकदमें की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपना SMS के जरिये भी मुकदमें की जानकारी पा सकते हैं। इसके लिये आपको Ecourts Portal की एसएमएस सेवा का लाभ उठाना होगा।

ई कोर्टस पोर्टल की SMS सर्विस का लाभ उठाने के लिये आपको कैपिटल लैटर्स में ECOURTS टाइप करके स्‍पेस देना है और फिर अपना CNR Number लिख कर 9766899899 पर मैसेज भेजना होगा।

जिसके बाद कुछ ही देर में आपके मुकदमें की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगी और आप इस सूचना का इस्‍तेमाल अपने हित में कर सकते हैं।

Also Read :

Rate this post

Spread the love

Leave a comment