Lado Yojana Rajasthan का लाभ कैसे मिलता है – लाडो योजना 2026 राजस्थान PDF/Status Check/Form

Lado Yojana Rajasthan 2026 : लाडो प्रोत्‍साहन योजना राजस्‍थान में बालिकाओं के प्रति सकारात्‍मक सोच विकसित करने तथा उनके स्‍वास्‍थ्‍य, शैक्षणिक स्‍तर में व्‍यापक सुधार लाने के लिये लागू की गयी है।

लाडो प्रोत्‍साहन योजना के लिये राजस्‍थान में सरकार के द्धारा लेखानुदान घोषणा (2024-25) बिन्‍दु (34) के अनुपालन में Lado Protsahan Yojana लागू की गयी है।

इस योजना को अगस्‍त 2024 से राजस्‍थान के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। Lado Yojana Rajasthan के तहत राजस्‍थान में जन्‍मी सभी बेटियों को 1.5 लाख रूपये प्रदान किये जा रहे हैं। इस योजना से राजस्‍थान की बेटियों को सामाजिक, शैक्षणिक व स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

आज के इस लेख में हम आपको लाडो प्रोत्‍साहन योजना 2026 , Lado Protsahan Yojana Rajasthan Official Website , Lado Yojana Status Check , Lado Yojana Rajasthan PDF के बारे में विस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। कृप्‍या पोस्‍ट को अंत तक अवश्‍य पढ़ें।

Lado Yojana Rajasthan क्‍या है ( लाडो प्रोत्‍साहन योजना राजस्‍थान 2026)

How to fill Lado Yojana Form Rajasthan
लाडो योजना फार्म भरने और लाभ मिलने का पूरा प्रोसेस

Lado Yojana Rajasthan Kya Hai : लाडो योजना राजस्‍थान में लड़कियों को सामाजिक, स्‍वास्‍थ्‍य व शैक्षणिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।

इस योजना के तहत राजस्‍थान सरकार 1.5 लाख रूपये प्रदान कर रही है। पहले इस योजना के साथ 2 बच्‍चों वाली शर्त जुड़ी हुई थी, जिसकी वजह से इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी बेटियों को नहीं मिल पा रहा था। जिसे अब सरकार ने पूरी तरह हटा लिया है।

इसके अलावा Lado Yojana Rajasthan के साथ एक अन्‍य शर्त जुड़ी थी। वह यह कि बेटी को जन्‍म देने वाली राजस्‍थान की मूल निवासी हो। लेकिन अब सरकार ने इस शर्त को भी हटा दिया है। अब ऐसी महिलायें जो राजस्‍थान में अन्‍य राज्‍यों से शादी करके आई हैं। उन्‍हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अब प्रसूता के पास जन आधार कार्ड व आधार कार्ड होना चाहिये।

Lado Yojana को पूरे राजस्‍थान में लागू किया गया है व इस योजना का संचालन महिला अधिकारिता व महिला एवं बाल विकास विभाग के स्‍तर पर नोडल विभाग के रूप में किया जा रहा है।

Lado Yojana Rajasthan Key Highlights

  • योजना का नाम – लाडो प्रोत्‍साहन योजना
  • लागू करने वाला राज्‍य – राजस्‍थान
  • कब लागू की गयी – 1 अगस्‍त 2024
  • योजना का वित्‍त पोषण – राज्‍य के द्धारा
  • योजना का प्रकार – व्‍यक्तिगत
  • योजना का संचालन – महिला अधिकारिता निदेशालय के द्धारा
  • योजना का स्‍टेटस – Active

Lado Yojana Rajasthan में आवेदन कैसे करें

Lado Yojana Rajasthan का लाभ कैसे मिलता है : राजस्‍थान लाडो प्रोत्‍साहन योजना का लाभ लेने के लिये इस योजना में आवेदन करना जरूरी होता है। इस योजना में Apply करने के लिये गर्भवती महिला का पहला ANC परीक्षण होना बेहद जरूरी है।

यह ANC परीक्षण प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्‍पताल में हो सकता है। इसकी पूरी प्रकिृया आपको नीचे Step by Step बताई जा रही है।

Rajasthan Lado Yojana Online Apply कैसे करें

1 – गर्भवती महिला की ANC जांच के समय महिला का जन आधार कार्ड तथा आधार कार्ड का विवरण, तथा बैंक खाते का विवरण के साथ अन्‍य जरूरी दस्‍तावेजों के आधार पर चिकित्‍सा/स्‍वास्‍थ्‍य विवरण को परिवार कल्‍याण विभाग द्धारा जमा किया जायेगा।

2 – इसके बाद परिवार कल्‍याण विभाग PCTS Portal गर्भवती महिला का पूरा विवरण भर कर सबमिट करेगा।

3 – राजस्‍थान लाडो प्रोत्‍साहन योजना के तहत आवेदन की प्रकिृया पूरी हो जाती है। जो महिलायें इस योजना के तहत अपना पंजीकरण इस योजना के तहत कराती हैं, उन्‍हें बेटी के जन्‍म लेने के बाद 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

Also Read :

लाडो प्रोत्‍साहन योजना का लाभ कितने चरणों में मिलेगा

इस योजना के तहत 1 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि एक मुश्‍त नहीं दी जाती है। बल्कि इस राशि को प्रदान किये जाने के कई चरण हैं। जिनकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।

पहली किस्‍त –

जब गर्भवती महिला किसी पात्र चिकित्‍सा संस्‍थान में बेटी को जन्‍म देती है। इस चरण में पहली किस्‍त के रूप में 2500 रूपये मात्र प्रदान किये जाते हैं।

दूसरी किस्‍त –

जब बेटी के 9 से 12 माह तक लगने वाले टीकों का टीकाकरण पूरा हो जाता है। इस टीका करण का प्रमाण प्रस्‍तुत करने पर बेटी की मां के खाते में 2500 रूपये मात्र ट्रांसफर किये जाते हैं।

तीसरी किस्‍त –

जब बेटी किसी सरकारी स्‍कूल / मान्‍यता प्राप्‍त गैर सरकारी स्‍कूल में पहली कक्षा में प्रवेश लेती है। तब तीसरी किस्‍त के रूप में 4000 रूपये की धनराशि बैंक खाते में भेजी जाती है।

चौथी किस्‍त –

जब बेटी किसी सरकारी स्‍कूल / मान्‍यता प्राप्‍त गैर सरकारी स्‍कूल में 6 Class में प्रवेश लेती है, तब 5000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

पांचवी किस्‍त –

सरकारी स्‍कूल / मान्‍यता प्राप्‍त गैर सरकारी स्‍कूल में जब बेटी कक्षा 10 में प्रवेश लेती है, तब उसे पांचवी किस्‍त के रूप में 11000 रूपये धन‍राशि प्रदान की जाती है।

छठी किस्‍त –

सरकारी स्‍कूल / मान्‍यता प्राप्‍त गैर सरकारी स्‍कूल में 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने के बाद लाभार्थी बिटिया को 25000 रूपये प्रदान किये जाते हैं।

सातवीं किस्‍त –

जब बिटिया सरकारी अथवा मान्‍यता प्राप्‍त महाविद्धालयों के जरिये स्‍नातक की परीक्षा उत्‍तीर्ण करती है व उसकी आयु 21 वर्ष पूर्णं हो जाती है, तब उसे 1 लाख रूपये की किस्‍त भेज दी जाती है।

Also Read :

Lado Yojana Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट क्‍या है

लाडो प्रोत्‍साहन योजना राजस्‍थान की आधिकारिक वेबसाइट https://lado.rajasthan.gov.in है।

Lado Yojana Rajasthan PDF आधिकारिक दिशा निर्देश

यदि आप इस योजना से संबंधित Lado Yojana Rajasthan PDF फाइल के जरिये पढ़ना चाहते हैं तो आप नीचे दिये गये लिंक पर Click करके पढ़ सकते हैं।

Lado Yojana Rajasthan Status Check कैसे करें

यदि आपने लाडो योजना 2026 के तहत अपना पंजीकरण कराया है और आपने एक बेटी को जन्‍म दिया है तो आप Lado Yojana Rajasthan Status Check करके पता लगा सकती हैं कि आपका नाम Beneficiary List में है अथवा नहीं।

  • लाडो योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें
  • ऊपर दिये गये लिंक पर Click करते ही आप Search beneficiary page पर पहुंच जाते हैं।
  • यहां आपको सबसे पहले Select वाले कॉलम में जनआधार अथवा मोबाइल नंबर डालना है।
  • इसके बाद सर्च वेल्‍यू में मोबाइल नंबर अथवा जनआधार नंबर भरना है।
  • फिर सिक्‍योरिटी वेरीफिकेशन सेक्‍शन में कैप्‍चा कोड इंटर करना है। और फिर सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करते ही आपके सामने Lado Yojana Status आ जायेगा।

लाडो योजना के लिये जरूरी पात्रता

1 – आवेदक महिला के पास जनआधार कार्ड तथा आधार कार्ड नंबर होना जरूरी है।

2 – बेटी का जन्‍म किसी भी सरकारी अस्‍पताल अथवा जननी सुरक्षा योजना के लिये अधिकृत निजी अस्‍पताल में होना जरूरी है।

3 – राजश्री योजना के तहत लाभ प्राप्‍त कर रही बेटियां।

Also Read :

Lado Yojana Rajasthan के लिये जरूरी दस्‍तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मातृ शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड
  • बालिका का जन्‍म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडो योजना से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्‍या राजस्‍थान लाडो योजना की धनराशि बढ़ाई गयी है?

जी हां, Lado Scheme Rajasthan के शुरूआती दौर में 1 लाख रूपये प्रदान किये जा रहे थे। लेकिन 12 मार्च 2025 को माननीय मुख्‍यमंत्री ने इस लाडो योजना धनराशि को 1.5 लाख रूपये करने की घोषणा की। जिसके बाद से प्रत्‍येक लाभार्थी बेटी को डेढ़ लाख रूपये प्रदान किये जा रहे हैं।

लाडो योजना लागू होने के बाद राजश्री योजना का क्‍या हुआ?

राजश्री योजना को लाडो योजना राजस्‍थान में समाहित कर लिया गया है, जिससे उस योजना के लाभार्थियों को लाडो योजना के तहत किस्‍तें प्राप्‍त हो रही हैं।

योजना के तहत किस्‍तें खाते में भेजी जाती हैं?

Lado Yojana Rajasthan के नियमों के तहत 6 किस्‍तें माता-पिता / अभिभावक / पालनहार के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हैं। लेकिन 7वीं किस्‍त का भुगतान लाभार्थी बिटिया के बैंक खाते में किया जाता है।

क्‍या इस योजना के तहत बेटी को अपना बैंक खाता लाडो योजना में अपडेट कराना पड़ता है?

जी हां, सातवीं किस्‍त के ठीक पहले लाभार्थी बेटी को PCTS Portal पर अपना बैंक खाता अपडेट कराना पड़ता है।

Lado Yojana Rajasthan के तहत क्‍या संतान संबंधी कोई बंधन है?

जी नहीं, अब इस योजना के तहत संतान संख्‍या संबंधी कोई बाध्‍यता नहीं है। पहले 2 बच्‍चों की बाध्‍यता थी, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है।

क्‍या राजस्‍थान लाडो योजना में लाभार्थी को बार बार आवेदन करना पड़ता है?

जी नहीं, चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के स्‍तर पर ऑटो अपडेशन मोड के माध्‍यम से ओजस पोर्टल के माध्‍यम से पहली व दूसरी किस्‍तों का भुगतान DBT के जरिये किया जाता है। इसके लिये बार बार आवेदन की जरूरत नहीं होती है। लेकिन समय समय पर जो चरण लागू होते हैं उनसे संबंधित प्रमाणपत्रों को चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के स्‍तर पर अपडेट करवाना जरूरी होता है।

स्‍नातक परीक्षा उत्‍तीर्ण करने व 21 की आयु पूरी होने के बाद अंतिम किस्‍त का भुगतान कौन करेगा?

स्‍नातक परीक्षा उत्‍तीर्ण करने व 21 की आयु पूरी होने के बाद अंतिम किस्‍त का भुगतान उच्‍च शिक्षा विभाग के द्धारा किया जायेगा।

क्‍या Lado Yojana Rajasthan Form pdf Download करना पड़ता है?

जी नहीं, इसे डाउनलोड करके भरने की आवश्‍यक्‍ता नहीं है। परिवार कल्‍याण विभाग PCTS Portal गर्भवती महिला का पूरा विवरण भर कर सबमिट करता है। बस आपको विभाग में जरूरी दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराने होते हैं। जरूरी फार्म भी इसी विभाग के द्धारा प्रदान किया जाता है।

अब तक कितनी बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है?

अब तक करीब 6 लाख 50 हजार से अधिक बालिकाओं को लाडो योजना का लाभ मिल चुका है।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Lado Yojana Rajasthan का लाभ कैसे मिलता है – लाडो योजना 2026 राजस्थालन PDF/Status Check/Form यदि आप Lado Protsahan Yojana में आवेदन कैसे करें के संदर्भ में कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Rate this post

Spread the love

Leave a comment