Maa Beti Satkar Yojana Punjab 2026 में Name Check कैसे करें – मावां धियां सत्कार योजना पंजाब / Maa Beti Sarkar Yojana

Maa Beti Satkar Yojana Punjab 2026 – पंजाब में मां-बेटी के सम्‍मान की खातिर एक बहुत ही शानदार योजना चलाई जा रही है। जिसका नाम मावां धियां सत्‍कार योजना है। इसे आप Maa Beti Sarkar Yojana के नाम से भी जानते हैं। इस योजना के तहत पंजाब में महिलाओं को 1000-1500 रूपये प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं।

मुख्‍यमंत्री Maa Beti Satkar Yojana को महिला कल्‍याण की भावना के तहत पूरे पंजाब में लागू किया गया है। इस योजना के तहत राज्‍य की व्‍यस्‍क महिलाओं को प्रत्‍यक्ष वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराई जाती है।

Maa Beti Sarkar Yojana (मावां धियां सत्‍कार योजना) को अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्धारा शुरू करने की घोषणा की गयी थी। इस योजना की आधिकारिक शुरूआत 14 अप्रैल 2026 में की गयी।

यह पंजाब सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। Maa Beti Sarkari Yojana , Maa Beti Sarkari Yojana Punjab , मां बेटी सम्‍मान योजना सूची के बारे में विस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। कृप्‍या पोस्‍ट को अंत तक पढ़ें।

Maa Beti Satkar Yojana में आवेदन कैसे होता है

Maa Beti Satkar Yojana Punjab / Maa Beti Satkar Yojana List
मां बेटी सत्‍कार योजना फार्म लिस्‍ट नाम चेक

Maa Beti Satkar Yojana – 1000 Rs Scheme in Punjab Online Apply : मावां धियां सत्‍कार योजना के तहत 1000 / 1500 रूपये का लाभ लेने के लिये आपको ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा। क्‍योंकि मां बेटी सरकार योजना में आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा नहीं है।

Mawa Dhiya Yojana Punjab Registration की प्रक्रिया सेवा केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों, नगर निगम कार्यालयों, नगर परिषद कार्यालयों तथा अन्य अधिकृत केंद्रों के द्धारा पूरी की जा रही है।

आने वाले समय में पंजाब सरकार इस योजना में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे सकती है। लेकिन तब तक आपको प्रतीक्षा करनी होगी।

Maa Beti Satkar Yojana आगंनवाड़ी केंद्र पर आवेदन कैसे होता है

मावां धियां सत्‍कार योजना के तहत नजदीकी पंजीकरण केंद्र / आंगनवाड़ी केंद्र पर जा कर पंजीकरण करा सकती हैं।

आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर आपको मावां धियां सत्‍कार योजना फार्म भरना होगा और उसके साथ जरूरी दस्‍तावेज संलंग्‍न करने होंगें।

आवेदक महिला को अपना नाम, पता, आधार संख्या, मतदाता पहचान विवरण, बैंक खाते की जानकारी तथा सत्यापन के लिए आवश्यक अन्य विवरण प्रदान करने होंगें।

इस तरह आपका मावां-धियां फार्म जमा हो जायेगा और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

सत्‍कार सखी के माध्‍यम से Maa Beti Satkar Yojana Form जमा करें

ऐसी महिलायें जो आंगनवाड़ी केंद्रों / सेवा केंद्रों जाकर मावां-धियां फार्म नहीं भर सकती हैं। वो अपना फार्म मोहल्‍ले की सत्‍कार सखी के माध्‍यम से भर सकती हैं।

सत्‍कार सखी आपको अपना फार्म ठीक से भरने में सहायता करती है और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया पूर्णं करती है।

जब फार्म पूरी तरह भर कर तैयार हो जाता है, तो उसके साथ सभी जरूरी दस्‍तावेज संलंग्‍न करके संबंधित विभाग में जमा कर दिया जाता है।

मां बेटी सत्‍कार योजना के तहत पंजाब में कितने रूपये मिलते हैं?

मां बेटी सत्‍कार योजना के तहत पंजाब सरकार राज्‍य की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रूपये महीना तथा अन्‍य वर्गों की महिलाओं को 1000 रूपये हर महीने प्रदान कर रही है।

  • अनुसूचित जाति महिला – 1500 रूपये माह
  • अन्‍य सामान्‍य वर्ग महिला – 1000 रूपये माह

Also Read :

Maa Beti Satkar Yojana पंजाब में एक परिवार की कितनी महिलायें आवेदन कर सकती हैं

मां बेटी सत्‍कार योजना में एक परिवार की 1 से ज्‍यादा महिलायें आवेदन कर सकती हैं। पंजाब सरकार के द्धारा जारी नियमावली के अनुसार पात्र महिलाओं की संख्‍या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।

यदि एक परिवार की 1 से अधिक महिलायें योजना के तहत पात्र हैं तो वह सभी इस योजना में Apply कर सकती हैं।

मावां धियां सत्‍कार योजना Key Highlights

  • योजना का नाम – Maa Beti Satkar Yojana (मावां धियां सत्‍कार योजना)
  • योजना लागू करने वाला राज्‍य – पंजाब
  • कब लागू की गयी – 14 अप्रैल 2026
  • योजना के लाभार्थी – 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलायें
  • आधिकारिक वेबसाइट – इस पर क्लिक करें

Maa Beti Sarkar Yojana 2026 का पैसा बैंक खाते में पहुंचा (चेक करें अपना बैंक खाता)

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक इस योजना के तहत डायरेक्‍ट बैंक ट्रांसफर प्रणाली के माध्यम से लगभग 33 लाख महिलाओं के Bank Accounts में 1,149 करोड़ रुपये सीधे भेज चुकी है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की पात्र लाभार्थी महिलाओं को 1,500 रुपये की 3 मासिक किस्तों के रूप में कुल 4,500 रुपये दिये गये हैं, जबकि अन्य वर्गों की लाभार्थी महिलाओं को 1,000 रुपये की 3 मंथली किस्तों के रूप में कुल 3,000 रुपये प्रदान किये गये हैं। ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के साथ यह योजना पंजाब की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक बन गयी है।

Maa Beti Satkar Yojana List में Naam Check कैसे करें

Maa Beti Satkar Yojana List Me Naam Check – फिलहाल पंजाब में मावां धीयां सत्कार योजना का Payment Status Online Check करने के लिए कोई आधिकारिक Portal या ऑनलाइन सुविधा शुरू नहीं की गई है। वर्तमान में लाभार्थी महिलायें अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन नहीं देखने में सक्षम नहीं हैं।

जिन महिलाओं के Bank Account में किस्त की राशि जमा हो जाती है, उन्हें सामान्यतः बैंक की ओर से SMS सूचना प्राप्त होती है। लाभार्थी महिलायें अपने बैंक खाते की स्टेटमेंट या पासबुक अपडेट कराकर भी राशि जमा होने की पुष्टि कर सकती हैं।

यदि किसी पात्र लाभार्थी महिला को SMS प्राप्त नहीं हुआ है या उसके बैंक खाते में वित्तीय सहायता की राशि जमा नहीं हुई है, तो वह अपने आवेदन की स्थिति जांचने तथा बैंक विवरण के सत्यापन के लिए संबंधित महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Also Read :

Maa Beti Sarkar योजना के लिये पात्रता संबंधी नियम

इस योजना में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलायें पात्र हैं।

महिला का पंजाब राज्‍य की मूल निवासी होना जरूरी है।

ऐसी महिलायें जिनके पास पंजाब राज्‍य का वोटर आईडी कार्ड तथा आधार कार्ड हैं, उन्‍हें इस योजना के लिये पात्र माना गया है।

पंजाब सरकार के द्धारा प्रदान की जा रहीं, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्‍त कर रही महिलायें भी इस योजना के तहत पात्र मानी गयी हैं।

मां बेटी सत्‍कार योजना (मावां धियां सत्‍कार योजना पंजाब) में एक ही परिवार की सभी पात्र महिलायें आवेदन कर सकती हैं।

इस योजना में अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ अन्‍य वर्गों की सभी महिलाओं को भी समान रूप से पात्र माना गया है।

मावां धियां योजना के लिये जरूरी दस्‍तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आयु के प्रमाण के लिये जरूरी साक्ष्‍य
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिये अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Maa Beti Satkar Yojana Form pdf Download कैसे करें

पंजाब मुख्‍यमंत्री Mawan Deeyan Satkar Yojana pdf Form डाउनलोड करने के लिये आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें तथा File डाउनलोड करके Print Out निकालें

योजना से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

पंजाब मुख्‍यमंत्री मावां धियां सत्‍कार योजना में आवेदन कैसे किया जाता है?

इस योजना में आप सत्‍कार सखी अथवा आंगनवाड़ी केंद्र के जरिये फार्म भर सकती हैं।

क्‍या अन्‍य राज्‍यों की महिलायें इस योजना के लिये पात्र हैं?

जी नहीं, अन्‍य राज्‍यों की महिलाओं को इस योजना के लिये पात्र नहीं माना गया है।

क्‍या इस योजना में Online Apply किया जा सकता है?

जी नहीं, फिलहाल इस योजना में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मौजूद नहीं है।

क्‍या पहले से वृद्धावस्‍था पेंशन, विधवा पेंशन ले रही महिलायें योजना में आवेदन कर सकती हैं?

जी हां, पंजाब सरकार की सा‍माजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्‍त कर रही महिलायें भी इस योजना के लिये पात्र हैं। क्‍योंकि यह अतिरिक्‍त सहायता प्रदान करती है।

Maa Beti Satkar Yojana का पैसा कब मिलेगा?

Maa Beti Satkar Yojana का पैसा पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचना शुरू हो गया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में 33 लाख लाभार्थी महिलाओं को 1149 करोड़ रूपये खातों में ट्रांसफर किये हैं।

मां बेटी सम्‍मान योजना के तहत पहली किस्‍त में कितने पैसे दिये गये हैं?

अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को 1500 के आधार पर तीन म‍हीने की पहली किस्‍त 4500 रूपये तथा समान्‍य महिलाओं को 1000 के आधार पर त्रै‍मासिक किस्‍त के रूप में 3000 रूपये दिये गये हैं।

यदि योजना की लाभार्थी महिला की मृत्‍यु हो जाती है तब क्‍या होगा?

यदि लाभार्थी महिला की इस दौरान मृत्‍यु हो जाती है तो पहले से प्राप्‍त धनराशि को वापस नहीं लिया जायेगा। लेकिन अगली किस्‍त बंद हो जायेगी।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Maa Beti Satkar Yojana Punjab 2026 में Name Check कैसे करें – मावां धियां सत्कार योजना पंजाब / Maa Beti Sarkar Yojana यदि आप Maa Beti Satkar Yojana List 2026 के संबंध में कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Rate this post

Spread the love

Leave a comment