Mahila Samman Yojana 2023 Apply Online कैसे करें – महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू

Mahila Samman Yojana Interest Rate | Saving Scheme for Women | Mahila Samman Bachat Patra | New Small Savings Scheme for Women | Mahila Samman Savings Letter Scheme | Mahila Bachat Patra |

Mahila Samman Yojana 2023 Apply Online Kaise Kare Details in Hindi : देश की संसद में बजट 2023 पेश करते हुये वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन ने महिला वर्ग के लिये कुछ बड़ी घोषणायें की हैं। इन्‍हीं में से एक घोषण Mahila Samman Bachat Patra Yojana से संबंधित है।

महिला सम्‍मान योजना 2023 के तहत महिलाओं के लिये राष्‍ट्रीय स्‍तर पर महिला सम्‍मान बचत पत्र को लांच किया गया है। जिसके तहत महिलायें अपनी बचत का पैसा इस बचत पत्र में लगा कर अपने धन को 7.50% की दर से बढ़ा सकती हैं।

देश की संसद में New Small Savings Scheme के तहत महिला सम्‍मान बचत पत्र 2023 की शुरूआत 1 अप्रैल 2023 से हो जायेगी। अब महिलायें अपना पैसा महिला बचत योजना में ही लगायेंगीं, उन्‍हें अब NSC व किसान विकास पत्र जैसे विकल्‍पों में पैसा लगाने के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा।

आज की इस पोस्‍ट में हम आपको Mahila Samman Yojana | Mahila Samman Bachat Patra Yojana | महिला सम्‍मान बचत पत्र कैसे बनायें आदि के विषय में विस्‍तार से जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। कृप्‍या इस पोस्‍ट को अंत तक अवश्‍य पढ़ें।

Mahila Samman Yojana 2023 क्‍या है?

Mahila Samman Yojana - Mahila Samman Bachat Patra Yojana
महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना की पूरी जानकारी

Mahila Samman Yojana Kya Hai : महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना पूरी तरह महिलाओं के लिये लागू की गयी है। इस योजना में केवल महिलायें ही Investment कर सकेंगीं। पुरूषों को इस योजना के तहत पैसा लगाने की छूट नहीं होगी।

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इस साल अपना बजट महिला तथा बाल कल्‍याण को समर्पित किया है। इस बजट के जरिये नारी सशक्‍तीकरण को बढ़ावा दिया जाने वाला है। इसी बात को मददेनजर रखते हुये Mahila Bachat Patra की शुरूआत की जा रही है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Letter Scheme) के तहत नयी बचत योजना शुरू की गयी है। इस बचत पत्र स्‍कीम में महिलायें 2 साल के लिये निवेश करके अधिक ब्‍याज प्राप्‍त कर पायेंगीं। यह योजना 2 साल में बड़ा मुनाफा देने वाली छोटी बचत योजना है। इस स्‍कीम का संचालन डाक विभाग के जरिये किया जायेगा।

Key Highlights of Mahila Samman Yojana 2023

योजना का नाम – महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना

किसने लागू की – वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमन ने

कब घोषणा हुई – 1 फरवरी 2023

कब से लागू होगी – 1 अप्रैल 2023 से

योजना के लाभार्थी – देश की सभी महिलायें

योजना का प्रकार – New Small Saving Scheme

आधिकारिक वेबसाइट – यहां क्लिक करें

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Interest Rate क्‍या है?

महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना के तहत देश की महिलाओं को 7.50% ब्‍याज दिया जायेगा। इन महिला बचत पत्रों को 2 साल की अवधि के लिये बनवाया जा सकेगा। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें छोटी अवधि के लिये निवेश बड़ी ब्‍याज दर के साथ किया जा सकेगा।

2 साल का मैच्‍युरिटी पीरिएड पूरा होने के बाद महिलायें इस पैसे को निकाल सकती हैं। यदि महिला पुन: 2 साल के लिये निकाली गयी रकम को Re-invest करना चाहती हैं तो वह नये सिरे से महिला बचत बनवा कर निवेश कर पायेंगीं।

Mahila Bachat Patra को कौन कौन बनवा सकता है

महिला बचत पत्र को लड़कियां तथा महिलायें बनवा सकती हैं क्‍योंकि यह योजना विशेष रूप से महिलाओं के लिये ही बनाई गयी है।

महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना की विशेषतायें – Mahila Samman Yojana

  • महिला बचत पत्र को 2 साल की छोटी अवधि के लिये बनवाया जा सकता है।
  • महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना के तहत अधिक ब्‍याज दिया जायेगा।
  • महिलाओं के लिये खुद की अपनी बचत योजना होगी।
  • केवल महिलायें / लड़कियों को इस योजना में पैसा लगाने की छूट होगी।
  • महिलायें इस योजना में बार बार री-इनवेस्‍ट करके अपने मूल धन में बढ़ोत्‍तरी कर सकेंगीं।
  • Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत 2 लाख की बचत पर 7.5% Interest दिया जायेगा।
  • महिलाओं के लिये यह एक छोटी बचत योजना होगी।
  • महिला बचत पत्र योजना लागू होने से महिलायें आर्थिक रूप से सशक्‍त होंगीं।
  • महिलाओं में बचत की आदत का विकास होने के साथ साथ अपने धन में वृद्धि करने का गुण विकसित होगा।
  • महिला बचत पत्र पर मिलने वाला ब्‍याज एफडी, पीपीएफ, एनएससी और आरडी जैसी जमा योजनाओं से अधिक होगा।
  • इस योजना में अधिकतम 2 लाख रूपये का निवेश महिलायें कर सकती हैं।

क्‍या Mahila Samman Saving Certificate से आंशिक निकासी की सुविधा निवेशकों को मिलेगी

जी हां, अभी तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार Mahila Samman Saving Certificate से पैसे की आंशिक निकासी प्रदान की जायेगी। इसके लिये नियम निर्धारित किये जा रहे हैं।

Mahila Samman Yojana 2023 Apply Online Kaise Kare

Mahila Samman Bachat Patra Kaise Banaye : महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना के तहत Mahila Bachat Patra को पोस्‍ट ऑफिस के जरिये बनवाया जा सकता है।

  • महिला बचत पत्र बनवाने के लिये आप सबसे पहले निकटतम पोस्‍ट ऑफिस में जायें।
  • वहां महिला सम्‍मान बचत पत्र फार्म की मांग करें।
  • फार्म मिल जाने के बाद आपको उसे सही सही भरना है और फिर नवीनतम कलर फोटो चिपकाना है।
  • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड व पैन कार्ड की स्‍वहस्‍ताक्षरित फोटो कॉपी संलग्‍न करनी है।
  • फिर आपको अपना फार्म दस्‍तावेजों के साथ पोस्‍ट ऑफिस काउंटर पर जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपको जमापर्ची भर कर रकम जमा करनी है।
  • अंत में आपको पोस्‍ट ऑफिस काउंटर से Mahila Samman Bachat Patra बना कर दे दिया जायेगा।

FAQ – महिला सम्‍मान योजना 2023 से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल

क्‍या इस योजना के तहत पुरूष वर्ग इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकता है?

जी नहीं, यह योजना महिलाओं के लिये है इसलिये पुरूष इस योजना में महिला बचत पत्र नहीं बनवा सकते हैं।

Mahila Samman Certificate में कितना पैसा लगाया जा सकता है?

महिला सम्‍मान सार्टिफिकेट स्‍कीम के तहत अधिकतम 2 लाख रूपये का निवेश किया जा सकता है।

क्‍या यह Mahila Samman Yojana शहरी तथा ग्रामीण दोनों ही महिलाओं के लिये लागू है?

जी हां, महिला बचत पत्र योजना में शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलायें समान रूप से निवेश कर सकती हैं।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Mahila Samman Yojana 2023 Apply Online Kaise Kareमहिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू यदि आप Mahila Samman Bachat Patra Yojana Khata कैसे खोलें से संबंधित कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

5/5 - (2 votes)

Spread the love

Leave a comment