Police Free Ride Scheme Kya Hai? फ्री राइड स्कीम लुधियाना व नागपुर पुलिस

Police Launched Free Ride Scheme 2020 | Police Free Ride Scheme Ludhiana | Free Ride Scheme Nagpur Police | Home Drop Scheme | पुलिस फ्री राइड योजना |

Police Free Ride Scheme in Hindi : भारत में इन दिनों महिलाओं के साथ छेडछाड़ की घटनाओं में भारी बढ़ोत्‍तरी हो गयी है। हाल ही में Unnao Gangrape Case 2019 तथा Hyderabad Dr. Priyanka Reddy Case 2019 के कारण पूरा देश सदमें और सकते में है।

रेप की यह घटनायें देश के अलग अलग हिस्‍सों में घटी हैं। लेकिन इसमें समानता यह है कि दोनों की घटनाओं में पहले तो राह चलती म‍हिलाओं को उठा कर रेप किया गया और फिर उन्‍हें जला कर मार दिया गया है।

दोनों ही कृत्‍य बहुत ही दर्दनाक और भीभत्‍स हैं। यही वजह है कि पूरे देश में महिलायें बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं के कारण सड़क पर उतर आई हैं।

आपको यह भी बता दें कि वर्ष 2012 में निर्भया के साथ भी इसी तरह Rape किया गया था। जिसके बाद देश भर के लोगों ने सड़क पर उतर कर निर्भया के ऊपर हुये जुल्‍म के खिलाफ आवाज उठाई थी।

What is Police Free Ride Scheme in Hindi

नतीजा यह हुआ था कि देश की तत्‍कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने पॉक्‍सो एक्‍ट बनाया था। जिसके तहत बलात्‍कार पीडि़त महिलाओं के मुकदमों की जल्‍दी से जल्‍दी सुनवाई पूरी करके उन्‍हें फांसी के तख्‍ते तक पहुंचाया जाना था।

लेकिन दुर्भाग्‍य की बात यह है कि Nirbhaya Case में दोषी सभी आरोपियों को सजा-ए-मौत सुनाई गयी है। लेकिन अभी भी आरोपी जिंदा हैं और सरकार की हीलाहवाली के चलते उन्‍हें अब तक फांसी पर नहीं चढ़ाया गया है।

पूरे देश में महिला सुरक्षा एक महत्‍वपूर्णं एवं ज्‍वलंत विषय बन चुका है। यही कारण है कि देश के सभी सरकारों तथा पुलिस प्रशासन के ऊपर भारी दबाव है। इसी बात को मददेनजर रखते हुये पुलिस विभाग के जरिये एक नई योजना लांच की गयी है। जिसका नाम Police Free Ride Scheme है।

Police Free Ride Scheme 2020 क्‍यों लांच की गयी है?

Police Free Ride Scheme Kya Hai : जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में महिलाओं के साथ अपराधों में भारी बढ़ोत्‍तरी हुई है। आये दिन महिलायें बलात्‍कार की शिकार हो रही हैं। साथ ही बलात्‍कार से पीडि़त महिलाओं को रेप के बाद जला कर अथवा अन्‍य तरीके से मारा जा रही है।

इन्‍हीं घटनाओं का असर है, कि दुनिया के सैंकड़ों देशों ने अपने यहां की महिलाओं को भारत की यात्रा न करने के लिये एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

इसी दबाव के चलते पंजाब तथा महाराष्‍ट्र पुलिस ने कुछ शहरों में महिलाओं को Free Ride Scheme के तहत सुरक्षित घर पहुंचानें का जिम्‍मा अपने ऊपर ले लिया है।

सोशल मीडिया पर Police Free Ride Scheme 2020 के वायरल मैसेज का पूरा सच

No Fake News – Fact Check About Police Free Ride Scheme 2020: दोस्‍तों इन दिनों सोशल मीडिया में पुलिस फ्री राइड योजना के बाबत एक मैसेज वायरल हो रहा है।

जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने फ्री में सवारी योजना लांच की है। जिसके तहत कोई भी अकेली महिला रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाभ उठा सकती है।

पर यह पूरा सच नहीं है। इस वायरल खबर की देश भर के कई बड़े मीडिया संस्‍थान जैसे ‘दैनिक भास्‍कर’ आदि ने भी पड़ताल की है।

जिसमें इस खबर को आधा सच और आधा झूठ पाया गया है। इसलिये हम आपको इस पोस्‍ट के निचले हिस्‍से में True Facts से अवगत करा रहे हैं।

Also Read :

पुलिस फ्री राइड योजना 2020 कहां कहां लागू है?

Police Free Ride Scheme पूरे देश में लागू नहीं है। इसलिये इस योजना के तहत मांगनें से पहले महिलाओं को यह जरूर पता कर लेना चाहिये कि फ्री राइड योजना देश के किन किन शहरों में लागू है।

दोस्‍तों यह योजना राज्‍य सरकारों के द्धारा लागू नहीं की गयी है। बल्कि यह योजना अलग अलग शहरों में पुलिस अपने स्‍तर पर चला रही है।

इसका दूसरा पहलू यह है, कि यह स्‍थायी योजना नहीं है। मतलब जब तक पुलिस को लगेगा कि महिलायें खतरे में हैं, वह इस योजना को चलाती रहेगी।

पुलिस फ्री राइड योजना इस समय केवल पंजाब की लुधियाना पुलिस तथा नागपुर सिटी पुलिस के द्धारा चलाई जा रही है।

Free Ride Scheme के तहत लाभान्वित शहर

  • 1 – लुधियाना (पंजाब)
  • 2 – नागपु‍र (महाराष्‍ट्र)

पुलिस फ्री राइड स्‍कीम 2020 का लाभ कैसे उठायें?

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में लागू पुलिस फ्री राइड योजना के लिये कुछ नंबरों पर कॉल करने की सुविधा प्रदान की है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के द्धारा जारी एक टवीट के द्धारा दी गयी है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने महिलाओं से अपने मोबाइल में शक्ति ऐप को भी डाउनलोड करने का अनुरोध किया है।

जाने माने अंग्रेजी अखबार ‘द ट्रिब्‍यून’ ने पिछले 1 दिसंबर को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। जिसके अनुसार पंजाब की लुधियाना पुलिस ने महिलाओं को खतरे से बचाने के लिये रात के समय Free Ride Scheme शुरू की है।

पंजाब के लुधियाना शहर महिलाओं को यदि टैक्‍सी आदि का कोई साधन नहीं मिल रहा है। तो वह रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस से मदत मांग सकती हैं। महिला के द्धारा मदत की गुहार लगाये जाने पर पुलिस खुद उस महिला को अपनी गाड़ी से उसे घर तक छोड़ कर आएगी।

Police Free Ride Scheme Ludhiana के लिये Helpline Number

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में लागू पुलिस फ्री राइड योजना के लिये कुछ नंबरों पर कॉल करने की सुविधा प्रदान की है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के द्धारा जारी एक टवीट के द्धारा दी गयी है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने महिलाओं से अपने मोबाइल में शक्ति ऐप को भी डाउनलोड करने का अनुरोध किया है।

महिलायें अपनी सुरक्षा के लिये लुधियाना पुलिस से 100 , 112 तथा 181 नंबर पर कॉल करके मदत मांग सकती हैं।

Free Ride Scheme Nagpur का लाभ कैसे उठायें?

पंजाब में लागू पुलिस फ्री राइड योजना की तरह महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भी Free Ride Scheme लागू की गयी है। इस संबंध में नागपुर सिटी पुलिस ने 1 टवीट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि महिलायें रात में यातायात का कोई भी साधन न मिलने पर Dial 100 या 1091 अथवा 07122561103 पर कॉल करके पुलिस से मदत मांग सकती है।

पंजाब में लागू पुलिस फ्री राइड योजना की तरह महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर में भी Free Ride Scheme लागू की गयी है। इस संबंध में नागपुर सिटी पुलिस ने 1 टवीट जारी किया है।

जिसमें कहा गया है कि महिलायें रात में यातायात का कोई भी साधन न मिलने पर Dial 100 या 1091 अथवा 07122561103 पर कॉल करके पुलिस से मदत मांग सकती है।

समाचार ऐजेंसी ANI ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुये एक समाचार अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है।

नागपुर में महिलाओं के द्धारा मदत मांगनें के लिये रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित है। ऊपर दिये गये नंबर टोल फ्री हैं। इसलिये कॉल करने का भी कोई पैसा आपको नहीं देना होगा।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Police Free Ride Scheme Kya Hai? यदि आप Police Free Ride Scheme Ka Labh Kaise Le के बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप हमसे कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Rate this post

Spread the love

2 thoughts on “Police Free Ride Scheme Kya Hai? फ्री राइड स्कीम लुधियाना व नागपुर पुलिस”

Leave a comment