Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana Me Apply Kaise Kare

मध्‍यप्रदेश में ऐसी महिलायें जो असंगठित क्षेत्रों में बतौर श्रमिक काम करती हैं, उनके लिये मध्‍यप्रदेश सरकार ने मुख्‍यमंत्री श्रमिक सेवा Prasuti Sahayata Yojana 2018 लांच की है।

Mukhyamantri Prasuti Sahayata Yojana Madhya Pradesh Hindi Me
Mukhyamantri Prasuti Sahayata Yojana Madhya Pradesh

यह योजना 1 अप्रैल 2018 से प्रभावी हो चुकी है। इस योजना के तहत मध्‍यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

जैसा कि आप जानते हैं, कि असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को सरकार के द्धारा मिलने वाली सहायता नहीं मिल पाती है। जबकि संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इन सभी योजनाओं का लाभ मिलता है।

Mukhyamantri Prasuti Sahayata Yojana Madhya Pradesh 2021 के जरिये मध्‍यप्रदेश सरकार प्रदेश की महिला श्रमिक जो गर्भवती हैं, उन्‍हें आर्थिक सहायता प्रदान करने जा रही है।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana क्‍या है

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो असंगठित क्षेत्रों में काम करती हैं। या फिर उनके पति असं‍गठित क्षेत्र के श्रमिक हैं।

इस योजना के तहत महिला को गर्भावस्‍था के आखिरी 3 माह में मिलने वाली पगार का 50 प्रतिशत Prasuti Sahayata हित लाभ दिया जाता है।

इसके अलावा प्रसव के बाद 1000 रूपये बतौर चिकित्‍सा खर्चे दी जाती है। साथ ही प्रसूति महिला के पति को भी 15 दिन का पितृत्‍व अवकाश लाभ दिया जाता है।

लेकिन इस योजना का लाभ श्रमिक महिला व उसके पति को तभी मिलता है। जब वह दोनों असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिक होते हैं।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2021 सहायता राशि

मुख्‍यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना 2021 के तहत प्रसूता श्रमिक महिला को मिलने वाली सहायता राशि का विवरण इस प्रकार है।

  • Prasuti Sahayata Yojana के तहत कुल 16,000 रूपये की धनराशि प्रसूता श्रमिक को प्रदान की जाती है।
  • प्रसूता श्रमिक को पहली किस्‍त के रूप में 4000 रूपये प्रदान किये जाते हैं।
  • दूसरी किस्‍त 12,000 रूपये के रूप में मिलती है, जब महिला का प्रसव हो जाता है।
  • इसके अतिरिक्‍त प्रसव उपरांत चिकित्‍सा खर्चे के रूप में 1000 रूपये मिलते हैं। यह राशि इस योजना से इतर दी जाती है।

एमपी मुख्‍यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के लाभ

मुख्‍यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के बहुत लाभ हैं। जिनके बारे में आपको जानकारी होनी ही चाहिए।

  • असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा – मुख्‍यमंत्री प्रसूति सहायता योजना से असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस योजना से एक ओर जहां प्रसूता श्रमिकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, तो दूसरी ओर मातृत्‍व और पितृत्‍व हित लाभ भी दिया जा रहा है।
  • प्रसव से पूर्व और प्रसव के बाद आर्थिक सहायता – इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि इस योजना के तहत 2 किस्‍तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पहली किस्‍त गर्भावस्‍था के दौरान और दूसरी किस्‍त प्रसव उपरांत प्राप्‍त होती है। जिससे जच्‍चा बच्‍चा दोनों को आर्थिक सुरक्षा का अहसास होता है।
  • सुरक्षित प्रसव व टीकाकरण – Prasuti Sahayata Yojana से महिला श्रमिकों को सुरक्षित प्रसव व टीकाकरण की सेवाएं उपलब्‍ध होती हैं। जिससे घरों में होने वाले असुरक्षित प्रसव पर रोक लगेगी।
  • केंद्रीय मातृत्‍व वंदन योजना का लाभ भी मिलता है – Prasuti Sahayata Yojana का लाभ केंद्रीय मातृत्‍व वंदन योजना (PMVVY) में आवेदन करने के साथ साथ उठाया जा सकता है। मतलब 2 योजनाओं का लाभ श्रमिक महिला को मिल जाता है।

प्रसूति सहायता योजना एमपी के लिये जरूरी दस्‍तावेज

  • आधार कार्ड
  • गर्भावस्‍था प्रमाणपत्र जो एएनएम या सरकारी डॉक्‍टर के द्धारा जारी किया गया हो।
  • निवास प्रमाण पत्र (मध्‍यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य)
  • बैंक पासबुक की छाया प्रति
  • लेबर रजिस्‍टेशन कार्ड
  • प्रसव से संबंधित अन्‍य कागजात
  • आयु प्रमाण पत्र की छाया प्रति

Prasuti Sahayata Yojana MP के लिये आवश्‍यक योग्‍यता

  • जिन श्रमिक महिलाओं के पहले से ही 2 बच्‍चे हैं, ऐसी महिलाओं को प्रसूति सहायता योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना केवल प्रथम 2 बच्‍चों के लिये ही है।
  • इस योजना का लाभ केव‍ल उन्‍हीं महिलाओं को मिलेगा, जो असं‍गठित क्षेत्र में बतौर श्रमिक कार्य करती हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिये श्रमिक महिला का पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसलिये लेबर रजिस्‍ट्रेशन कार्ड जरूर बनवा लें।
  • गर्भवती महिला की आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसके लिये आयु प्रमाणपत्र बहुत जरूरी है।
  • गर्भवती महिला का मध्‍यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्‍यक है। इसलिये निवास प्रमाण पत्र अवश्‍य बनवा लें।

Mukhyamantri Prasuti Sahayata Yojana Madhya Pradesh Me Apply Kaise Kare

Mukhyamantri Prasuti Sahayata Yojana Madhya Pradesh Me अभी Online / Offline Apply करने से संबंधित दिशा निर्देश जारी नहीं हुये हैं।

जैसे ही इस बारे में नवीनतम जानकारी हासिल होगी, उसे यहां तुरंत अपडेट कर दिया जायेगा। तब तक थोड़ी प्रतीक्षा करें।

इन्‍हें भी जरूर पढ़ें :

Rate this post

Spread the love

1 thought on “Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana Me Apply Kaise Kare”

Leave a comment