Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List 2026 : कुछ समय पहले उत्तरप्रदेश सरकार के द्धारा प्रदेश में रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना को लेकर यूपी सरकार अब एक्शन मोड में दिखाई पड़ रही है। हाल ही में कैबिनेट मीटिंग में यूपी सरकार ने Rani Laxmi Bai Scooty Yojana UP को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने और बीच में पढ़ाई छोड़ने की दर कम करने के लिए मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ‘Rani Laxmi Bai Scooty Yojna’ लागू करने के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई।
यूपी सरकार की रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत हर जिले में छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जायेगी जो स्नातक पास करेंगी। इस योजना के जरिये स्नातक पास करने वाली टॉप 5% छात्राओं को मेरिट के आधार पर फ्री स्कूटी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
आज की इस पोस्ट में हम Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List , UP Rani Laxmi Bai Yojana Registration Date , Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Online Apply आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। कृप्या पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana क्या है?

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026 : यूपी की छात्राओं को योगी कैबिनेट से बड़ा तोहफा मिला है। मेधावी छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के एवज में फ्री स्कूटी देने वाली योजना को मंजूरी दे दी गई है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को आज मंगलवार 21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दिखा दी गयी है।
इस योजना के तहत 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में स्नातक में प्रत्येक महाविद्धालय और यूनिवर्सिटी की TOP-5 छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत सभी सरकारी, प्राइवेट, सेल्फ फंडिंग वाले व अन्य मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज को भी शामिल किया गया है। इन महाविद्धालय-यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली छात्राएं यदि अपने कॉलेज या विश्वविद्धालय में टॉप-5 में आती हैं तो उन्हें फ्री में स्कूटी प्रदान की जाएगी।
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana के तहत ऐसी मेधावी स्नातक उत्तीर्ण छात्रायें जो अपना स्थान टापर्स में बना पाने में कामयाब होंगी तथा वह निराश्रित अथवा दिव्यांग श्रेणी में आती हैं। उनके लिये मेरिट व आय सीमा की बाध्यता लागू नहीं होगी।
ऐसी सभी निराश्रित व दिव्यांग छात्राओं को यूपी सरकार की ओर से अनिवार्य रूप से Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत फ्री स्कूटी दिये जाने के दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
Rani Laxmi Bai Yojana Uttar Pradesh Key Highlights
- योजना का नाम – यूपी रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना
- लागू होने वर्ष – 2026
- लागू करने वाला राज्य – उत्तरप्रदेश
- योजना के लाभार्थी – स्नातक उत्तीर्ण छात्रायें जिन्होंने अपने महाविद्धालय/ विश्वविद्धालय में टॉप श्रेणी प्राप्त की हो।
- अन्य लाभार्थी – निराश्रित व दिव्यांग छात्रायें (इनके ऊपर मेरिट व आय सीमा का नियम लागू नहीं होगा।)
- आधिकारिक वेबसाइट – अभी मौजूद नहीं है
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List 2026 कैसे देखें
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List Kaise Dekhe : उत्तरप्रदेश रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना में इस साल वर्ष 2025 – 26 में उत्तीर्ण स्नातक छात्राओं के लिये आवेदन मांगें जा रहे हैं। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी, तब चयनित छात्राओं की Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List जारी होगी। इसलिये पहले आप आवेदन करें और Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Suchi की प्रतीक्षा करें।
Also Read :
- राजस्थान कालीबाई भील स्कूटी योजना लिस्ट कैसे देखें?
- यूपी बाल सेवा योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- शी मार्ट योजना क्या है?
यूपी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की विशेषतायें
1 – इस योजना के तहत यूपी की लगभग 50 हजार स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को लाभ मिलेगा।
2 – स्नातक में टॉप 5% स्नातक उत्तीर्ण छात्रायें जो 2025-26 में पास हुई हैं वह इस योजना के तहत आवेदन करके योजना का लाभ हासिल कर पायेंगीं।
3 – शहीदों की पुत्रियों, निराश्रित व दिव्यांग छात्राओं को मेरिट व आय संबंधी नियमों से बाहर रखा गया है।
4 – और Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत स्कूटी का निशुल्क पंजीकरण, हेलमेट, बीमा तथा 5 लीटर तेल भी प्रदान किया जायेगा।
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लाभ क्या है
1 – इस योजना के तहत स्नातक में अच्छे नंबरों से पास हुईं छात्राओं को फ्री स्कूटी प्रदान की जा रही है।
2 – फ्री स्कूटी के साथ स्कूटी का रजिस्ट्रेशन, बीमा, हेलमेट तथा 5 लीटर पेट्रोल भी दिया जा रहा है।
3 – शहीदों की बेटियां, निराश्रित बेटियां तथा दिव्यांग छात्राओं को मेधा मानक से छूट प्रदान की जा रही है।
4 – राज्य विश्वविद्धालयों व उनसे संबंद्ध राजकीय, सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित महाविद्धालयों तथा निजी विश्वविद्धालयों की छात्राओं को इस योजना के दायरे में रखा गया है।
5 – योजना का लाभ प्रदेश की 50 हजार मेधावी छात्राओं को दिये जाने फैसला कैबिनेट के द्धारा लिया गया है।
6 – रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना यूपी 2026 के तहत मिलने वाली स्कूटी से छात्राओं को कॉलेज तक आवागमन में आसानी हो जायेगी।
7 – यूपी फ्री स्कूटी योजना लागू होने के बाद प्रदेश में छात्राओं को स्नातक तथा उसके बाद परास्नातक की पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा मिलेगी।
Also Read :
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana UP के लिये जरूरी पात्रता
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana Eligibility Criteria 2026 इस प्रकार है
1 – इस योजना में केवल छात्रायें ही आवेदन कर सकती हैं।
2 – आवेदन करने वाली छात्रा का उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना जरूरी है।
3 – वर्ष 2025-26 के सत्र में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को पात्र माना गया है।
4 – आवेदक छात्रा का राज्य विश्वविद्धालय, निजी विश्वविद्धालय, राजकीय महाविद्धालय, सहायता प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्धालय की छात्रा होना पात्रता की श्रेणी में लाता है।
5 – आवेदक छात्रा के परिवार की आय समस्त स्रोतों से सालाना 12 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिये।
6 – ऐसी छात्र जो संस्थान स्तर पर तैयार की गयी मेरिट में शामिल की गयी छात्राओं में से कुल 5% छात्राओं को Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana के लिये पात्र माना जायेगा।
7 – शहीद, निराश्रित व दिव्यांग बिना मेरिट के पात्र मानी जायेंगी।
Documents Required for Rani Laxmi Bai Scooty Yojana UttarPradesh
- 1 – आधार कार्ड
- 2 – उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
- 3 – स्नातक की अंक तालिका
- 4 – स्नातक की डिग्री अथवा अस्थायी प्रमाण पत्र
- 5 – महाविद्धालय अथवा विश्वविद्धालय द्धारा जारी प्रमाण पत्र
- 6 – प्रवेश अथवा नामांकन प्रमाण पत्र
- 7 – आय प्रमाण पत्र
- 8 – शहीद की पुत्री होने का प्रमाण
- 9 – दिव्यांग प्रमाण पत्र
- 10 – निराश्रित प्रमाण पत्र जो सक्षम अधिकारी द्धारा निर्गत किया गया हो
- 11 – पासपोर्ट साइज फोटो
- 12 – स्वयं का मोबाइल नंबर
- 13 – ईमेल एड्रेस
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana में आवेदन / रजिस्ट्रेशन कैसे करें : यूपी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में आवेदन करने के लिये आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online Form भरना होगा।
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana 2026 registration Date क्या है
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana registration Date की घोषण बहुत जल्दी की जायेगी। तक तक आप इस योजना से संबंधित Documents तैयार करके रखें।
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी के साथ पेट्रोल भी मिलेगा?
जी हां, जब आपको इस योजना के लाभ के तहत स्कूटी प्रदान की जायेगी तो स्कूटी के साथ 5 लीटर पेट्रोल भी मिलेगा।
इस योजना के तहत कुल कितनी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जायेगी?
एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी प्रदान किये जाने का प्लान है।
फ्री स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश में आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?
इस बारें में आपको उच्च शिक्षा विभाग के द्धारा जल्द सूचित किया जायेगा।
Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana के लिये लाभार्थियों का चयन कैसे किया जायेगा
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना 2026 के लिये लाभार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। लेकिन शहीदों की बेटियां, निराश्रित छात्रायें व दिव्यांग छात्रायें इस नियम के दायरे में नहीं आयेंगीं।
क्या निजी विश्वविद्धालय व महाविद्धालयों की छात्रायें इस योजना के तहत स्कूटी पा सकती हैं?
जी हां, निजी विश्वविद्धालय व महाविद्धालयों की छात्रायें भी योजना के तहत फ्री स्कूटी पा सकती हैं। बस उन्हें मेधावी छात्राओं की Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List 2026 में अपना स्थान बनाना होगा।
तो दोस्तों यह थी हमारी आप की पोस्ट Rani Laxmi Bai Scooty Yojana List 2026 कैसे देखें / रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यदि आप Rani Laxmi Bai Yojana Online Apply के बारे में कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।