She Mart Yojana 2026 क्या है? एसएचई मार्ट योजना कैसे काम करती है

She Mart Yojana 2026 : केंद्र सरकार के द्धारा महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के मकसद से She Mart Yojana चलाई जा रही है। जिसका लाभ भारत के सभी राज्‍यों की महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना का पूरा नाम SHE-MART (Self Help Entrepreneur Marts) है।

यह योजना महिला उद्यमिता के क्षेत्र में मील का पत्‍थर साबित होने जा रही है। She Mart Yojana के तहत समूह आधारित रिटेल आउटलेटस स्‍थापित किये जा रहे हैं। यह सभी आउटलेटस क्‍लस्‍टर लेवल फेडरेशन के अंदर बनाये जायेंगें। ताकि महिला उद्यमियों के द्धारा बनाये गये उत्‍पादों को बेंचने के लिये स्‍थायी स्‍थान दिया जा सके।

एसएचई मार्ट योजना लागू होने के बाद इसका प्रभाव दिखने लगा है। देश की उद्यमी महिलायें इस योजना का लाभ उठा कर आर्थिक रूप से सशक्‍त दिखाई पड़ने लगी हैं। इस योजना का लाभ देश की ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है।

आज की इस पोस्‍ट में हम आपको SHE Mart Yojana Registration , SHE-Mart Benefits , She Mart Mission के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। कृप्‍या इसे अंत तक पढ़ें और जानकारी हासिल करके इस योजना का लाभ उठायें।

She Mart Yojana क्‍या है 2026 की अपडेटेड जानकारी

She Mart Yojana - SHE Mart Mission
शी-मार्ट योजना क्‍या है व इस योजना में आवेदन कैसे करें

She Mart Scheme for Women : SHE Mart Yojana एकमात्र ऐसी योजना है जो समुदायों के उद्यमी महिलाओं के बनाये गये उत्‍पादों को एक निश्चित रिटेल स्‍थान पर बेंचने की सुविधा उपलब्‍ध कराती है।

शी मार्ट योजना के तहत महिला उद्यमी SHG यानि Self Help Groups के माध्‍यम से अपना कारोबार संचालित करती हैं। इस योजना की शुरूआत वर्ष 2026-27 में की गयी है। She Marts Yojana के तहत महिलाओं के SHG समूहों को सीधे फुटकर बाजार से जोड़ना है तथा उस रिटेल आउटलेटस का मालिकाना हक भी प्रदान करना है।

SHE-Mart योजना कम्युनिटी-ओन्ड रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से काम करेगी, जहां उद्यमी महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलायें अपने उत्पादों को खुद के आउटलेटस पर बेच सकेंगी। यह योजना महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय की शुरू करने जा रही है।

इस योजना के तहत महिलाओं को अपने उत्‍पादों को बेंचनें के लिये बिचौलियों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। जिससे उन्‍हें अपने उत्‍पादों के लिये उचित स्‍थान तो मिलेगा ही साथ ही उत्‍पदों का उचित मूल्‍य भी प्राप्‍त हो सकेगा।

She Mart Yojana Key Highlights

  • योजना का नाम – SHE Mart Mission (Self Help Entrepreneur Marts)
  • किसने लागू की – केंद्र सरकार के द्धारा
  • योजना लागू होने का वर्ष – 2026
  • योजना का स्‍टेटस – Active
  • योजना के लाभार्थी – देश की महिला उद्यमी

She Mart Mission Yojana के मुख्‍य लाभ क्‍या हैं

एसएचई मार्ट मिशन योजना के मुख्‍य लाभ इस प्रकार हैं –

  • इस योजना के तहत ग्रामीण तथा शहरी महिलाओं में उद्यमिता की भावना का विकास हो रहा है।
  • महिला उद्यमियों को अपने द्धारा बनाये गये उत्‍पादों के लिये एक बड़ा बाजार मिल रहा है। जहां महिलायें खुद की फुटकर बाजार में अपने उत्‍पाद बेंच रही हैं।
  • योजना के तहत रिटेल आउटलेटस मिलने से उनके व्‍यापार में बढ़ोत्‍तरी हो रही है तथा उचित मूल्‍य मिलने से आय में भी वृद्धि हो रही है।
  • शी मार्ट योजना का लाभ उठा कर महिलायें आत्‍मनिर्भर बन रही हैं।
  • महिलायें बैंकिंग सिस्‍टम से जुड़ कर ब्‍याज रहित अथवा बहुत कम ब्‍याज दर पर Loan हासिल कर पा रही हैं।
  • यह योजना एसएचजी ग्रुप्‍स को सीधे लीगल बैंकिंग सिस्‍टम से जोड़ती है, जिससे अनौपचारिक कर्जदारों से छुटकारा मिल रहा है।
  • She Marts Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक लाभ हो रहा है, जिससे महिलायें अपने लिये नयी संपत्ति अर्जित कर पा रही हैं।
  • इस योजना से मोटीवेटेड होकर उद्यमी महिलायें वित्‍तीय सुरक्षा हासिल कर पा रही हैं जिससे उन्‍हें भविष्‍य में और अधिक बड़े व्‍यवसाय स्‍थापित करने का हौसला मिल रहा है।
  • योजना के तहत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार तो मिल ही रहा है, साथ ही स्‍थापित आउटलेटस पर काम करने वाले युवा भी रोजगार पा रहे हैं।
  • महिलायें She Mart Yojana का लाभ उठा कर समाज में अपनी सशक्‍त भूमिका निभा पा रही हैं। जिससे महिला सम्‍मान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा रही है।
  • योजना के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, मार्केटिंग, और ग्राहक सेवा जैसे कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है।
  • इस योजना के माध्‍यम से महिलायें एक दूसरे के समूहों से जुड़ रही हैं। जिससे उनके अंदर नेटवर्किंग क्षमता का विकास हो रहा है।

Also Read :

शी मार्ट योजना की मुख्‍य विशेषतायें

1 – SHE MART 2026 के तहत बाजार तक सीधी पहुंच का मिलना संभव हुआ है।

2 – महिलाओं के एसएचजी ग्रुप्‍स को स्थिर आय मिलना आरंभ हुई है।

3 – समुदाय / समुह आधारित उद्यमिता का विकास हुआ है। जिससे समूहों से जुड़ी महिलाओं में  आर्थिक संपन्‍नता बढ़ी है।

4 – She Mart योजना के तहत महिलायें अपने व्‍यापार का डिजीटली करण कर पाने में सफल हुई हैं जिससे उन्‍हें अपना सामान ऑनलाइन मोड में देश के दूरदराज के हिस्‍सों में बेंचने में सफलता हासिल हो रही है।

5 – महिलाओं को वयवसाय शुरू करने के लिये सरकार द्धारा वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है। जिसमें बैंक लोन, सब्सिडी व अन्‍य वित्‍तीय सेवायें शामिल हैं।

She Mart Yojana के तहत Outlets का मालिकाना हक किसके पास होता है?

SHE मार्ट स्‍कीम के तहत मॉल या Stores का मालिकाना हक समुदाय के पास रहेगा और इन्हें स्थानीय समूह ही संचालित करेंगे। यह मॉडल महिलाओं को सामूहिक रूप से Business चलाने का अवसर प्रदान करता है। इन She Mart Outlets में महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पाद बेचे जाएंगे, जैसे हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े, और अन्य सामान।

शी-मार्ट आउटलेट्स न केवल बिक्री का प्रमुख केंद्र होंगे, बल्कि महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का भी काम करेंगे। इन आउटलेट्स में महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण, और Customer Service की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

Also Read :

शी मार्ट आउलेट स्‍थापित करने के लिये किस प्रकार की सरकारी सहायता मिलती है

सरकार SHE Mart Yojana के माध्‍यम से Outlets को उन्नत और नवीन वित्तीय साधनों से सहायता दे रही है। इसमें Bank Loan, सब्सिडी और अन्य वित्तीय सुविधाएं शामिल की गयी हैं। महिलाओं को Business शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्‍त सरकार इन Outlets की स्थापना के लिए सब्सिडी भी प्रदान करेगी। यह सब्सिडी She Mart Outlets की स्थापना, सजावट, और उपकरण खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

She Mart Scheme Eligibility Criteria 2026

1 – स्‍वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलायें इस योजना के लिये पात्र हैं।

2 – सभी ग्रामीण महिला उद्यमी व शहरी महिला उद्यमी योजना के तहत पात्र मानी गयी हैं।

3 – छोटे व्‍यवसाय का संचालन करने वाली महिलायें पात्र हैं।

4 – कृषि व कृषि से जुड़े व्‍यवसाय से जुड़ी महिलाओं को भी इस योजना के लिये पात्र माना गया है।

5 – खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलायें योजना के तहत पात्र हैं।

6 – हथकरघा व हस्‍तशिल्‍प से जुड़ी महिलाओं को भी पात्र माना गया है।

शी-मार्ट योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी भी SHG की सदस्य होना जरूरी है। इसके अलावा, उन्हें अपने उत्पादों की Quality बनाए रखनी होगी और शी मार्ट मिशन योजना के नियमों का पालन करना होगा।

शी मार्ट योजना में आवेदन कैसे करें

She Mart Yojana Me Avedan Kaise Kare : शी मार्ट योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया अभी उपलब्‍ध नहीं है। आपको इस योजना से संबंधित आधिकारिक सूचना के लिये सरकारी वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा।

शी मार्ट योजना योजना के तहत आवेदन करने के लिये आपको नजदीकी बैंक अथवा संबंधित सरकारी कार्यालय में जाना होगा। तभी आप इस योजना में आवेदन कर पायेंगीं।

क्‍या यह योजना लखपति दीदी योजना से जुड़ी हुई है?

Lakhpati Didi Yojana से She Mart Scheme का संबंध – शी मार्ट मिशन योजना लखपति दीदी योजना का अगला चरण है। पहले चरण में देश में लखपति दीदी कार्यक्रम शुरू किया गया था। जिसकी सहायता से देश की महिलाओं को लखपति बना कर उन्‍हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया गया था। चूंकि अब महिलायें आर्थिक रूप से सक्षम हो चुकी हैं, इसलिये अब उन्‍हें She Mart योजना के जरिये बड़े व्‍यवसाय स्‍थापित करना सिखाया जा रहा है।

शी मार्ट योजना के तहत अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल

SHE Mart Yojana का मुख्‍य लक्ष्‍य क्‍या है?

शी मार्ट योजना का मुख्‍य लक्ष्‍य महिलाओं को व्‍यवसाय तथा आउटलेटस का मालिक बनाना तथा उत्‍पादों के लिये शानदार बाजार उपलब्‍ध कराना है।

शी-मार्ट योजना के तहत कितना निवेश करना होगा?

शी मार्ट योजना के तहत निवेश की धनराशि Outlets के आकार, स्‍थान पर निर्भर करती है।

क्‍या इस योजना के तहत महिलाओं को सब्सिडी प्रदान की जाती है?

जी हां, योजना के तहत महिलाओं को 50% सब्सिडी प्रदान करती है तथा शेष धनराशि बैंक के द्धारा प्रदान की जाती है।

क्‍या She Mart Scheme पूरे देश में लागू है?

जी हां, शी मार्ट स्‍कीम पूरे देश में लागू है। चूंकि यह योजना अभी अपने प्रारंम्भिक चरण है इसलिये इसे पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में लागू किया गया है।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट She Mart Yojana 2026 क्या है? एसएचई मार्ट योजना कैसे काम करती है यदि आप She Mart Yojana में आवेदन, रजिस्‍ट्रेशन संबंधी अन्‍य जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हम से कमेंट बॉक्‍स के जरिये संपर्क कर सकते हैं।

Rate this post

Spread the love

Leave a comment