UP Jan Sunwai Portal in Hindi : उत्तर प्रदेश में आम जन की समस्याओं का निस्तारण करने के लिये तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सरकार के द्धारा अनेक कदम उठाये जा रहे हैं।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा और घनी आबादी वाला प्रदेश है। ऐसे में यहां के नागरिकों को प्रदेश के विभागीय स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
साथ ही आपसी विवादों के कारण जन धन हानि का सामना करना पड़ता है। प्रदेश में कुछ समय पहले तक प्रदेश में आम जन को होने वाली समस्याओं तथा विवादों को निपटान करने के लिये अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते थे।
लेकिन विभागीय स्तर पर लोगों को अपनी समस्याओं का संतोषजनक हल नहीं मिल पाता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुये पूर्ववर्ती अखिलेश सिंह यादव की सरकार ने वर्ष 25 जनवरी 2016 को Jan Sunwai Portal Uttar Pradesh का तोहफा दिया था।
जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत को Online मोड में दर्ज करा सकता है। इसके लिये jansunwai.up.nic.in पर किसी प्रकार की कोई फीस भी नहीं चुकानी पड़ती है।
Jan Sunwai Portal UP पर उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक किसी भी विभाग के द्धारा प्रताडि़त किये जाने पर अथवा अपनी समस्या का निदान पाने के लिये Complaint दर्ज करा सकता है।
इस व्यवस्था के लांच होने के पहले आम नागरिकों को अपनी शिकायत लिखित रूप में जिला अथवा प्रदेश स्तर पर मौजूद अधिकारियों से करनी पड़ती थी।
जिसके बाद भी लोगों की शिकायत पर समुचित कार्रवाही नहीं होती थी। लेकिन Uttar Pradesh Jan Sunwai Portal पर शिकायत करने से सभी शिकायतें प्रदेश के मुख्यमंत्री की निगरानी में आ जाती हैं। जिसकी वजह से अधिकारियों को जल्द से जल्द आपकी शिकायत पर कार्रवाही करने पर मजबूर होना पड़ता है।
यूपी जनसुनवाई पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों का पंजीकरण करना है। jansunwai.up.nic.in पर कोई भी व्यक्ति फिर वह चाहे गरीब हो या अमीर बिना किसी भेदभाव के किसी भी प्रकार की तथा किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है।
यही Uttar Pradesh Jan Sunwai Portal की सबसे बड़ी विशेषता है। UP jansunwai ने अब तक लाखों नागरिकों की समस्याओं का बड़ी ही तत्परता से निदान किया है।
Complaint Registration Process On Jan Sunwai Portal UP : दोस्तों, अक्सर हमारे मन में यह प्रश्न आता है कि मुख्यमंत्री से शिकायत कैसे करें? तो इसका सीधा और सरल जवाब यह है कि आप jansunwai.up पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करते ही आप jansunwai.up.nic.in के Home Page पर पहुंच जाते हैं।
How to Track Jan Sunwai Portal Complaint Status : यदि आपने अपनी शिकायत ऊपर बताये गये तरीके से दर्ज करा दी है। और अब आपको यह पता करना है कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाही हो रही है, तो इसके लिये आपको नीचे दिये गये Steps Follow करने होंगें।
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट UP Jan Sunwai Portal Par Shikayat Kaise Kare – Uttar Pradesh Jansunwai – jansunwai.up.nic.in यदि आप Jan Sunwai Complaint Status के बारे में कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।
This post was last modified on February 24, 2023
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…