उत्‍तरप्रदेश योजना

Krishak Kalyan Yojana UP Me Avedan Kaise Kare | Top 4 Scheme For Farmers

Krishak Kalyan Yojana | Mukhyamantri Krishak Uphar Yojana | Krishak Durghatna Sahayta Yojana | Khet Khalihan Agnikand Durghatna Sahayta Yojana | Krishak Chhatravratti Yojana | Kisan Kalyan Yojana in UP | Farmers Welfare Schemes Uttar Pradesh |

Top 4 Scheme for Farmers

इस साल उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 4 Krishak Kalyan Yojana शुरू की हैं। इन सभी योजनाओं का एक मात्र मकसद उत्‍तर प्रदेश के किसानों का कल्‍याण करना है।

इन सभी योजनाओं को Mukhyamantri Krishak Kalyankari Yojanao के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश की योगी सरकार के द्धारा लांच की गयीं, चारों योजनाएं बहुत ही अच्‍छी हैं और कई किसानों ने इनका लाभ भी उठाया है।

आपकी जानकारी के लिये यह बताना आवश्‍यक है, कि यह योजनायें बहुत पुरानी है। लेकिन मंडी परिषद के एक प्रस्‍ताव के तहत इन सभी योजनाओं के नियमों कई बड़े और अहम बदलावा करके, इन्‍हें एक नई योजना के अधीन लाया गया है।

मंडी परिषद के इन बदलावों पर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है और इन सभी योजनाओं को मुख्‍यमंत्री कृषक कल्‍याणकारी योजनाएं के अधीन कर लागू भी कर दिया है।

Krishak Kalyan Yojana को राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद के द्धारा संचालित किया जा रहा है लेकिन उत्‍तर प्रदेश सरकार तथा राज्‍य मंडी परिषद ने इन चारों योजनाओं के बारे में विस्‍तार से किसानों तक जानकारी नहीं पहुंचाई है।

इन योजनाओं से संबंधित दस्‍तावेज तथा नियम न तो प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई पड़ते हैं और न ही राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर।

कमाल की बात तो यह है, कि उत्‍तर प्रदेश राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद की वेबसाइट खुलती ही नहीं है। जिसकी वजह से इन योजनाओं में पारदर्शिता का घोर आभाव नजर आ रहा है।

यही कारण है कि उत्‍तर प्रदेश के किसान इन योजनाओं पर मंडरा रहे भ्रष्‍टाचार के संकट से परेशान नजर आ रहे हैं।

बहरहाल सुधार तो सरकार को करना है। फिलहाल आपको इन चारों योजनाओं की जानकारी नीचे क्रम से दी जा रही है। इन्‍हें ध्‍यान से पढ़ें।

Krishak Kalyan Yojana | Mukhyamantri Krishak Chhatravratti Yojana Me Avedan Kaise Kare

इस योजना का संचालन राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद, उत्‍तर प्रदेश के द्धारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों के बच्‍चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

  • इस योजना के तहत प्रति छात्र 3000 रूपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • किसानों के बच्‍चों का इस योजना का लाभ मिलता है।
  • खेतिहर मजदूरों के बच्‍चों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
  • यह स्‍कॉलरशिप केवल कृषि शिक्षा में अध्‍ययन रत बच्‍चों को ही मिलती है।
  • यह योजना स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर छात्र – छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है।
  • मुख्‍यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति मेरिट के आधार पर मिलती है।

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको मंडी परिषद कार्यालय में जाकर संपर्क करना होगा। आप निर्धारित प्रारूप में इस योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।

Krishak Kalyan Yojana | Mukhyamantri Krishak Durghatna Sahayta Yojana Me Avedan Kaise Kare

कृषक कल्‍याण को समर्पित एक अन्‍य योजना का नाम मुख्‍यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना है। इसे भी राज्‍य मंडी परिषद के द्धारा संचालित किया जा रहा है।

  • यह योजना पूरे उत्‍तर प्रदेश में लागू है।
  • कृषि कार्य से जुड़े लोग इस योजना के दायरे में आते हैं।
  • दुर्घटना की प्रकृति के आधार पर सहायता देय होती है।
  • दुर्घटना से पीडि़त किसान, पल्‍लेदार तथा खेतिहर मजदूरों को न्‍यूनतम 5000 रूपये तथा अधिकतम 75000 की सहायता प्रदान की जाती है।
  • किसान, खेतिहर मजदूर, पल्‍लेदार की दुर्घटना में मृत्‍यू होने की दशा में 2,00,000 रूपये की तत्‍काल सहायता दी जाती है।
  • इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का ही दावा स्‍वीकृत तथा पात्र माना जाता है।

Krishak Kalyan Yojana | Mukhyamantri Krishak Uphar Yojana Ka Labh Kaise Uthaye

उत्‍तर प्रदेश राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद किसानों को उपहार देने के लिये भी एक योजना संचालित कर रही है। इस योजना का नाम मुख्‍यमंत्री कृषक उपहार योजना है।

  • इस योजना के तहत किसानों को कूपन प्रदान किये जाते हैं और तिमाही ड्रा करके भाग्‍यशाली विजेताओं को उपहार प्रदान किये जाते हैं।
  • यह योजना प्रत्‍येक मंडी स्‍थल तथा मंडी क्षेत्र में कृषि उत्‍पादों की विक्रय योजना में सम्मिलित है।
  • बिक्री मूल्‍य के आाधार पर 5000 रूपये के गुणांक पर 1 कूपन किसान को दिया जाता है।
  • त्रैमासिक व छमाही लॉटरी पद्धति के द्धारा भाग्‍यशाली किसानों का चुनाव किया जाता है।
  • त्रै‍मासिक ड्रा में रोटावेटर, पंपिंग सेट, पावर स्‍प्रेयर, मिक्‍सर ग्राइंडर तथा पावर विनोइंग फैन उपहार में दिये जाते हैं।
  • छमाही ड्रा में 35 हार्स पावर ट्रेक्‍टर, पावर हार्वेस्‍टर, पावर टिलर, सोलर पावर पैक व रीपर आदि उपहार में दिये जाते हैं।

Krishak Kalyan Yojana | Mukhyamantri Khet Khalihan Agnikand Durghatna Sahayta Yojana Me Avedan Kaise Kare

मुख्‍यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत किसानों को निम्‍न लाभ दिये जा रहे हैं।

  • यह योजना राज्‍य मंडी परिषद उत्‍तर प्रदेश के द्धारा पूरे प्रदेश में संचलित की जा रही है।
  • ढाई एकड़ फसल बरबाद होने पर अधिकतम 30000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • ढाई से 5 एकड़ फसल बरबाद होने पर अधिकतम 40000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • 5 एकड़ से ज्‍यादा फसल बरबाद हो जाने पर अधिकतम 50000 रूपये तक की सहायता किसानों को दी जा रही है।
  • इस योजना के तहत खलिहान में मड़ाई के लिये रखी फसल तथा खेतों में खड़ी फसल में अग्नि दुर्घटना होने पर वित्‍तीय सहायता मिलती है।
  • इस योजना का लाभ तभी मिलता है, जब दुर्घटना सहायता का दावा फसल नष्‍ट होने के 90 दिन के भीतर किया जाये।
  • इस दावे के निस्‍तारण की समय सीमा 3 सप्‍ताह निर्धारित की गयी है।

इन सभी Krishak Kalyan Yojana में आवेदन करने का सही तरीका यह है, कि आप राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद उत्‍तर प्रदेश के नजदीकी कार्यालय में जाएं और संबंधित योजना का फार्म भर कर कार्यालय में जमा करें।

इन योजनाओं में आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन ही हो रहा है। इसलिये विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर पूछताछ करें।

राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद उत्‍तर प्रदेश से संपर्क कैसे करें

राज्‍य मंडी परिषद कार्यालय का पता – राज्‍य कृषि उत्‍पादन मंडी परिषद, उ.प्र. किसान मंडी भवन, त्रिमूर्ति खंड, गोमती नगर, लखनऊ

टोल फ्री हेल्‍पलाइन नंबर – 155241

इस टोल फ्री नंबर पर प्रत्‍येक कार्य दिवस पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बात की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिये इस टोल फ्री नंबर का प्रयोग करें।

Also Read :

Rate this post

This post was last modified on September 13, 2022

Recent Posts

Shariah Mutual Fund क्या है | म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट हराम है या हलाल

List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्‍वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…

July 17, 2023

हमर लैब योजना छत्तीसगढ़ 2023 – CG Hamar Lab Yojana क्या है?

Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…

July 13, 2023

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें | Nari Samman Yojana 2023 Form कैसे भरें

Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्‍यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…

July 3, 2023

PM Solar Rooftop Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें – सोलर रूफटॉप योजना सौर पैनल कैसे लगता है

Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्‍तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में…

June 23, 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana में Registration कैसे करें | ग्रामीण कामगार सेतु लोन योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…

June 21, 2023

राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना 2023 – Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana में आवेदन कैसे करें

Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…

June 11, 2023