उत्‍तरप्रदेश योजना

Old Age Pension Scheme List 2019 Kaise Dekhe | यूपी वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट

Old Age Pension Scheme List 2019 Kaise Dekhe | Old Age Pension Report 2019 | UP Old Age Pension List | UP वृद्धावस्‍था पेंशन लिस्‍ट | Vridha Pension List UP 2018-19 |

भारत एक कल्‍याणकारी राज्‍य है। यही वजह है कि भारत सरकार हो या‍ फिर राज्‍य सरकारें। सभी अपने अपने स्‍तर पर समाज की भलाई के लिये कई योजनाओं का संचालन करते हैं।

इन्‍हीं में से एक योजना का नाम राष्‍ट्रीय वृद्धावस्‍था पेंशन योजना है। इस Vridha Pension Yojana के तहत देश के वृद्ध नागरिकों को प्रति तिमाही कुछ पैसा दिया जाता है।

जिसकी सहायता से उन्‍हें अपना बाकी का जीवन बिताने में बहुत मदत मिलती है। यदि आपने भी Old Age Pension Scheme के तहत Awedan किया है।

तो आप यह जरूर जानना चाहते होंगे, कि आपकी पेंशन स्‍वीकृत हुई है या नहीं। या फिर आप Old Age Pension Scheme List 2019 में अपना नाम देखना अवश्‍य चाहते होंगे।

इसलिये आज में आपको इस पोस्‍ट में बताउंगा कि आखिर Old Age Pension Scheme List 2019 Kaise Dekhe, इसके लिये मैंनें उत्‍तर प्रदेश राज्‍य को चुना है।

उत्‍तरप्रदेश में UP वृद्धावस्‍था पेंशन लिस्‍ट को देखने पूरा व सही तरीको आपको इस पोस्‍ट में बताया जाएगा। इसलिये आप इसे ध्‍यानपूर्वक पढ़ें।

UP Old Age Pension Scheme क्‍या है? UP Vridha Pension Yojana List 2018-19 Kaise Dekhe

वृद्धावस्था पेंशन

यूपी में बुजुर्गों के लिये जो पेंशन योजना चलाई जाती है। वह इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत ही आती है।

Old Age Pension Scheme के तहत दी जाने वाली पेंशन में केंद्र सरकार की भी हिस्‍सेदारी होती है। इस प्रकार की पेंशन योजनाओं का भार केंद्र व राज्‍य सरकारें मिल कर उठाती हैं।

यूपी वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के तहत बूढ़े तथा पात्र व्‍यक्तियों को प्रति तिमाही 1200 रूपये उनके Bank Account में जमा किये जाते हैं।

लेकिन यह पेंशन तभी मिलती है। जब किसी बुजुर्गं व्‍यक्ति का आवेदन पत्र पूरी तरह स्‍वीकृत हो जाता है।

Old Age Pension Scheme Amount UP 2019 | वृद्धावस्‍था पेंशन 2019 की पेंशन राशि कितनी होगी

गणतंत्र दिवस 2019 के अवसर पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वृद्धावस्‍था पेंशन की राशि को 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ा कर 500 करने की घोषणा की है।

अब 2019 में प्रदेश के वृद्ध नागरिकों को प्रति तिमाही 1200 रूपये के स्‍थान पर 1500 रूपये मिलने लगेंगें। लेकिन इसके लिये आपको अगले बजट तक थोड़ा इंतजार करना होगा।

UP Old Age Pension Scheme List 2019 | वृद्धावस्‍था पेंशन लिस्‍ट यूपी 2019 Online कैसे देखें

यदि आपके परिवार में किसी बुजुर्ग व्‍यक्ति अथवा माता पिता ने Old Age Pension Scheme के तहत आवेदन किया है। तो आप वृद्धावस्‍था पेंशन लिस्‍ट यूपी 2019 को Online देख कर इस बात की तसल्‍ली जरूर करना चाहते होंगे, कि पेंशन स्‍वीकृत हुई है या नहीं।

इस उत्‍तर प्रदेश में इस पेंशन लिस्‍ट को देखना बहुत ही आसान है। इसके लिये राज्‍य सरकार ने 1 विशेष पोर्टल बनाया हुआ है। जिस पर सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी की जा सकती है।

इसके अलावा ग्राम पंचायत पर चयनित लाभार्थियों के नामों को भी खोजा जा सकता है। यह लिस्‍ट कैसे खोजी जाती है? इस बात का जवाब आपको नीचे दिया जा रहा है।

UP Old Age Pension Scheme List 2019 अथवा वृद्धावस्‍था पेंशन लिस्‍ट यूपी 2019 के तहत अपने घर के किसी सदस्‍य का नाम खोजने के लिये आपको sspy-up.gov.in/OldAgePension/OAPReportDistrictVise_1718.aspx वेबसाइट पर जाना होगा।

आप जैसे ही ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करेंगे। तो आप उत्‍तर प्रदेश वृद्धावस्‍था पेंशन लिस्‍ट  पर पहुंच जाएंगे।

यहां आपको प्रदेश के सभी जिलों को निर्गत की जा चुकी पेंशन की पूरी जानकारी मिलेगी। अब आपका संबंध जिस जिले से है। आप उस पर क्लिक करें।

वृद्धावस्था पेंशन जिलावार सूची

जैसे मेरा संबंध जालौन जिले से है, तो मैं जालौन पर क्लिक कर रहा हूं। मेरे द्धारा जालौन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।

वृद्धावस्था पेंशन विकासखंड सूची

Next Page पर आपको जिलावार विकासखंड लिस्‍ट नजर आएगी। यहां मैं विकासखंड कदौरा को Select कर रहा हूं।

अब ग्राम पंचायत का चुनाव करें

कदौरा पर क्लिक करते ही, अगले पेज पर ग्राम पंचायत लिस्‍ट खुल कर सामने आ जाती है। अब आपको किसी ग्राम पंचायत को Select करना है।

मैंनें यहां ग्राम पंचायत अकबरपुर को चुना है। अकबरपुर को चुनते ही मेरे सामने नया पेज आता है। जिस पर चार तिमाही का विवरण मौजूद है। अब आपको जिस तिमाही UP Vridha Pension Yojana List को देखना है।

अब डाटा देखने के लिये तिमाही विकल्प चुनें

उसे देख सकते हैं। मैं यहां चौथी तिमाही को चुन रहा हूं। इस पेज पर आपको पेंसनर्स का नाम, पिता का नाम, बैंक खाता संख्‍या आदि नजर आएगा।

अपना नाम इस पेज पर खोजें

UP Old Age Pension Scheme List 2019 के तहत आपको इस बात की पूरी जानकारी मिल जाएगी, कि आपको पेंशन रिलीज हुई है या नहीं। यदि रिलीज हुई है तो वह बैंक खाते में ट्रांसफर की गयी है या नहीं।

इस बात की जानकारी मिलते ही बैंक में जमा Old Age Pension Scheme का पैसा निकाल कर जरूरत के आधार पर खर्च किया जा सकता है।

हो सकता है, कि आपको पिछले वित्‍तीय वर्ष का डाटा आपको नजर आए। लेकिन जैसे ही 2019 की पहली तिमाही गुजरेगी आपको नये वर्ष का डाटा इसी जगह पर दिखाई पड़ेगा।

Last Updated : 28/01/2019

Also Read :

Rate this post

This post was last modified on January 28, 2019

Recent Posts

Shariah Mutual Fund क्या है | म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट हराम है या हलाल

List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्‍वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…

July 17, 2023

हमर लैब योजना छत्तीसगढ़ 2023 – CG Hamar Lab Yojana क्या है?

Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…

July 13, 2023

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें | Nari Samman Yojana 2023 Form कैसे भरें

Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्‍यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…

July 3, 2023

PM Solar Rooftop Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें – सोलर रूफटॉप योजना सौर पैनल कैसे लगता है

Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्‍तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में…

June 23, 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana में Registration कैसे करें | ग्रामीण कामगार सेतु लोन योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…

June 21, 2023

राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना 2023 – Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana में आवेदन कैसे करें

Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…

June 11, 2023