जनरल इन्फार्मेशन

[सूची] Ration Card List Uttarpradesh Me Name Check Kaise Kre | एपीएल बीपीएल सूची

New Ration Card List Uttarpradesh 2022 | UP New Ration Card List | UP New Ration Card List 2022 | New Ration Card List UP | APL BPL New Ration Card List | UP Ration Card List | यूपी पात्र गृहस्‍थी राशन कार्ड लिस्‍ट |

उत्‍तरप्रदेश देश की सबसे ज्‍यादा आबादी वाला एक बड़ा प्रदेश है। यूपी में अमीर तथा गरीब दोनों ही वर्गों लोग रहते हैं। इतनी बड़ी आबादी को उचित मूल्‍य पर भोजन सामग्री उपलब्‍ध कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।

यही कारण है कि पूरे उत्‍तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को सरकारी सस्‍ते गल्‍ले की दुकानों से Ration Card के जरिये चीनी, गेंहूं, चावल, मिटटी का तेल आदि जैसी जरूरी चीजे आम नागरिकों को उपलब्‍ध कराई जाती हैं।

राशन पाने के लिये Ration Card List Uttarpradesh में नाम दर्ज होना क्‍यों जरूरी है

उत्तरप्रदेश नई राशनकार्ड लिस्ट 2021 की विस्तृत जानकारी

यदि आप उत्‍तरप्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास राशन कार्ड होना बहुत आवश्‍यक है। आपने राशन कार्ड के लिये उत्‍तर प्रदेश में राशन कार्ड के लिये आवेदन किया है और आपको अब तक अपना राशन कार्ड नहीं मिल पाया है।

तो आपको अपना नाम राष्‍ट्रीय खाद्ध सुरक्षा अधिनियम के तहत बनने वाली पात्रता सूची में अपना नाम अवश्‍य खोजना चाहिए।

यदि आपका नाम राष्‍ट्रीय खाद्ध सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की सूची में नहीं है, तो आपको न तो नया राशन कार्ड बना कर दिया जाएगा और न ही सरकारी सस्‍ते गल्‍ले की दुकानों से किसी प्रकार का कोई राशन मिलेगा।

राशन कार्ड लिस्‍ट List Uttarpradesh 2022 के तहत NFSA सूची में नाम क्‍यों चेक किया जाता है

असल में जब से भारत में राष्‍ट्रीय खाद्ध सुरक्षा कानून लागू हुआ है, तब से देश के निर्धन तबके को सस्‍ती दर पर राशन उपलब्‍ध कराना सरकार की जिम्‍मेदारी बन गयी है।

यही कारण है कि उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍य में लगातार ज्‍यादा से ज्‍यादा पात्र लोगों को NFSA सूची में सम्मिलित कराया जा रहा है और अपात्र व्‍यक्तियों को राशन प्रणाली से बाहर निकाला जा रहा है।

उत्‍तर प्रदेश में New Ration Card के लिये आवेदन करने वाले व्‍यक्ति को भले ही खाद्ध एवं आपूर्ति विभाग के द्धारा राशन कार्ड बना कर न दिया गया हो।

लेकिन यदि उसका नाम Ration Card List Uttarpradesh में मौजूद है, तो उसकी बायोमैट्रिक पहचान करने के बाद उसे राशन दे दिया जाता है।

इसलिये इस सूची को चेक करना बेहद जरूरी होता है। इस सूची में अपना नाम कैसे खोजा जाता है। इसके बारे में आपको नीचे विस्‍तार से बताया जा रहा है।

Ration Card List Uttarpradesh अपना नाम कैसे चेक करें

नई यूपी राशन कार्ड लिस्‍ट में नाम चेक करने के लिये सबसे पहले आपको खाद्ध एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आप fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाकर अपना नाम इस लिस्‍ट में आसानी से खोज सकते हैं।

आप जैसे ही ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने राष्‍ट्रीय खाद्ध सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2022 का एक पेज नजर आता है।

यहां अपने जनपद पर क्लिक करें
  • यहां आपको यूपी के करीब 75 जिलों के नाम दिखाई पड़ते हैं। साथ में 2 विकल्‍प भी नजर आते हैं।
  • पहला विकल्‍प पात्र गृहस्‍थी का है, जिसमें आपको राशन कार्ड तथा पात्र गृहस्‍थी लाभार्थियों की कुल संख्‍या देखने को मिलती है।
  • तथा दूसरा विकल्‍प अंत्‍योदय योजना से संबंधित है। इसमें भी राशन कार्ड तथा अंत्‍योदय योजना लाभार्थियों की कुल संख्‍या नजर आती है।
  • यदि आप आपने पात्र गृहस्‍थी राशन कार्ड के लिये आवेदन किया है, तो आप अपना नाम पात्र गृहस्‍थी के तहत खोजेंगे।
  • सबसे पहले आपका संबंध जिस जिले है, आप उस पर क्लिक करें। जैसे मैं यहां अपने जिले पर क्लिक कर रहा हूं।
  • संबंधित जिले पर क्लिक करते ही आप Next Page पर पहुंच जाते हैं। यहां आपको संबंधित जिले के 2 विकल्‍प नजर आते हैं।
अब नगरीय अथवा ग्रामीण में से एक विकल्प चुनें
  • पहला विकल्‍प नगरीय क्षेत्र का है और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र का। यदि आप नगरीय क्षेत्र में रहते हैं तो आप अपनी तहसील अथवा टाऊन एरिया पर क्लिक करें।
  • तहसील पर क्लिक करते ही हम दूसरे पेज पहुंच जाते हैं। यहां आपको दुकानदार का नाम, पात्र गृहस्‍थी तथा अंत्‍योदय राशन कार्ड का विस्‍तृत विवरण मौजूद है।
  • यहां आपको सबसे पहले उस दुकानदार का नाम तलाश करना है। जिसके यहां आपके मोहल्‍ले का राशन मिलता है।
  • अब अपने दुकानदार का नाम चुनें

  • उस दुकानदार के नाम के आगे पात्र गृहस्‍थी तथा अंत्‍योदय विकल्‍प मौजूद हैं। मैं यहां भी पात्र गृहस्‍थी की राशन कार्ड संख्‍या पर क्लिक कर रहा हूं।
  • संबंधित दुकानदार के सामने दिख रही पात्र गृहस्‍थी राशन कार्ड संख्‍या पर क्लिक करते ही, Next Page पर पूरी लिस्‍ट खुल कर सामने आ जाती है।
  • अब लिस्ट में अपना नाम खोजें

जिसमें राशनकार्ड का नंबर सहित पूरी जानकारी मौजूद है। आप यहां Ration Card List Uttarpradesh 2022 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

यदि आपका नाम इस लिस्‍ट में मौजूद है, तो आप इसका प्रिंट आउट निकाल लें और सरकारी सस्‍ते गल्‍ले के दुकानदार को सौंप दें। जिसके बाद आपको भी सस्‍ती दर पर राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

Also Read :

Rate this post

This post was last modified on April 29, 2022

Recent Posts

Shariah Mutual Fund क्या है | म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट हराम है या हलाल

List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्‍वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…

July 17, 2023

हमर लैब योजना छत्तीसगढ़ 2023 – CG Hamar Lab Yojana क्या है?

Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…

July 13, 2023

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें | Nari Samman Yojana 2023 Form कैसे भरें

Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्‍यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…

July 3, 2023

PM Solar Rooftop Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें – सोलर रूफटॉप योजना सौर पैनल कैसे लगता है

Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्‍तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में…

June 23, 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana में Registration कैसे करें | ग्रामीण कामगार सेतु लोन योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…

June 21, 2023

राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना 2023 – Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana में आवेदन कैसे करें

Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…

June 11, 2023