बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक किया जाता है। राज्य व केंद्र सरकारें भी देश में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये Bakri Palan Loan Yojana चला रही हैं।
Bakri Palan एक बहुत ही लाभकारी व्यवसाय है। बकरी पालन से पौष्टिक व उपयोगी दूध की प्राप्ति होती है तथा मांस का भी उत्पादन होता है।
भारत में बकरी पालन निर्धन तबके के द्धारा अवैज्ञानिक तरीके से किया जाता रहा है। यदि इस काम को वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण लेकर किया जाये तो यह आय का अच्छा स्रोत बन सकता है।
रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान में बड़े पैमाने पर बकरी पालन किया जाता है। इसलिये राजस्थान में Central Government के द्धारा प्रायोजित एक योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से बकरी पालकों को Loan उपलब्ध कराया जाता है।
राजस्थान में Bakri Palan Loan Yojana राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से चलाई जा रही है।
राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक राज्य के बकरी पालकों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करता है। जिससे बकरी पालकों को अपना Bakri Palan व्यवसाय सुचारू रूप से करने में बहुत आसानी होती है।
Bakri Palan Loan Yojana में आवेदन करने से पहले बकरी पालक को अपने जनपद के पशुपालन विभाग से संपर्क करना होता है। जहां उसे योजना से संबंधित फार्म मिलता है।
फार्म को उचित प्रकार से भर कर विभाग में जमा किया जाता है। जहां से वह संबंधित बैंक के पास भेजा जाता है। चूंकि Bakri Palan Loan Yojana पूरी तरह ब्याज रहित है। इसलिये Bank लोन स्वीकृत करके, योजना के अंतर्गत NABARD के पास ब्याज मुक्त राशि को स्वीकृत करने के लिये भेजता है।
जब नाबार्ड के द्धारा आवेदक का लोन स्वीकृत हो जाता है, तो ऋण की राशि लाभार्थी के खाते में पहुंचा दी जाती है।
राजस्थान बकरी पालन लोन योजना के तहत मिलने वाले ऋण की अदायगी समय सीमा 9 साल है। इस अवधि में अनुग्रह के 2 वर्ष भी सम्मिलित किये गए हैं।
ऋण की राशि वर्ष में 2 बार छमाही नाबार्ड में जमा करनी होती है। नाबार्ड में जो भी राशि जमा की जाती है वह ब्याज रहित ऋण की राशि होती है।
बैंक से ऋण प्राप्त हो जाने के बाद बकरी पालक को बकरी पालन इकाई लगाना होती है। जिसके लिये नाबार्ड के कुछ जरूरी दिशा निर्देश हैं। जिनके बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है।
जिस बकरी पालक का ऋण स्वीकृत होगा उसे अपनी इकाई का बीमा कराना होगा और समय समय पर बीमा रिनूवल भी होगा।
जिस स्थान पर Bakri Palan किया जाएगा वहां एक बोर्ड पर “NABARD” लिखा हुआ बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
लोन मिलने और Bakri Palan इकाई लग जाने के बाद उसका समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा। ताकि Bakri Palan इकाई की प्रगति पता चलती रहे।
Bakri Palan Loan की राशि किसान की भूमि सब रजिस्ट्रार की गणना के बाद 60 प्रतिशत दी जाएगी।
Bakri Palan की 1 इकाई में 4 बकरी व 2 नर बकरे शामिल होंगें। ईकाई का मूल्य 1 लाख रूपये होगा। जिसमें ब्याज मुक्त ऋण की राशि योजना की लागत का 50 प्रतिशत होगा।
Bakri Palan Loan Yojana के तहत लगने वाली इकाई में किसान का अंशदान 10 प्रतिशत, ब्याज मुक्त ऋण राशि 50 प्रतिशत तथा बैंक ऋण 40 प्रतिशत होता है।
भारत के महाराष्ट्र राज्य में भी Bakri Palan Loan Yojana चलाई जा रही है। इस योजना का संचालन IDBI Bank के द्धारा किया जा रहा है।
यदि कोई व्यक्ति महाराष्ट्र में Bakri Palan इकाई लगाना चाहता है, तो उसे IDBI Bank की योजना भेड़ एवं बकरी पालन के लिये ऋण के तहत आवेदन करना होगा।
बकरी पालन के लिये IDBI 50 हजार रूपये से लेकर 50 लाख रूपये तक का Loan प्रदान करता है। बैंक के द्धारा यह लोन व्यक्तियों / समूहों तथा गड़रिया कोऑपरेटिव सोसाइटियों को प्रदान किया जाता है।
कुल मिला कर भारत में बकरी पालन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं मौजूद हैं। यह एक बहुत ही लाभकारी व्यवसाय है। यही कारण है कि पढ़े लिखे शिक्षिति बेरोजगार भी Bakri Palan के क्षेत्र में अपने हाथ आजमा रहे हैं।
बकरी पालन करने के लिये निजी भूमि होना बहुत आवश्यक है। यदि निजी भूमि है, तो Bakri Palan Ke Liye Sarkari Anudan और Loan सहजता से मिल जाता है।
जिसके बाद आपको अपनी भूमि पर टीन शेड, बाउंड्री और पानी के लिये हैंडपंप आदि की ही व्यवस्था करनी होती है। Bakri Palan इकाई में पैदा होने वाले बच्चे जब बड़े हो जाते हैं, तो बाजार में अच्छी कीमत पर बिकते हैं। जिससे किसानों और गड़रियों को अच्छी आमदनी प्राप्त होती है।
Also Read :
Image Courtesy : Pixabay Free Images
This post was last modified on June 29, 2022
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…