Bihar Bhumi Khatiyan Check कैसे करें – बिहार भूलेख 2023 / बिहार खातियान / बिहार खाता खसरा ऑनलाइन निकालें

Bihar Bhumi Khatiyan Check : बिहार भूमि खातियान खसरा कैसे निकालें के संदर्भ में आज आपको बहुत ही जरूरी जानकारी प्राप्‍त होने वाली है। Bihar Bhumi Khatiyan Check करना व उसे निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना एक जरूरी कार्य है।

यह एक बहुत ही आवश्‍यक दस्‍तावेज होता है। यह आपकी भूमि का Land Record होता है। इसे Bihar Department of Revenue and Land Reform के द्धारा संरक्षित किया जाता है।

जब किसी व्‍यक्ति को अपनी भूमि के खातियान / खसरा / जमाबंदी नकल आदि की जरूरत होती है तो वह बिहार के Land Reform – Land Record Portal पर जाकर घर बैठे ही निकाल सकता है। कुछ समय पहले तक Bihar Bhumi Khatiyan की नकल को ऑफलाइन तरीके से हासिल किया जाता था। लेकिन अब आप अपने बिहार भूमि खातियान / भू नक्‍शा / जमाबंदी नकल आदि को Online निकाल सकते हैं।

आज की इस पोस्‍ट में हम आपको Bihar Bhulekh | Bihar Bhumi Naksha | Bhunaksha Bihar | Apna Khata Bihar | Irc बिहार भूमि |  Bihar Bhumi Jankari Portal | Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale आदि के विषय में Step by Step जानकारी देने जा रहे हैं। कृप्‍या इसे ध्‍यान पूर्वक पढ़ें।

Bihar Bhumi Khatiyan क्‍या होता है – बिहार अपना भूलेख खाता क्‍या है (2023)

बिहार भूमि खातियान की पूरी जानकारी

Bihar Bhumi Khatiyan Kya Hai : बिहार भूमि खातियान एक ऐसा Document होता है, जिसके जरिये हम अपनी खरीदी गयी अथवा पुश्‍तैनी जमीन पर अपने मालिकाना हक का दावा करते हैं। बिहार भूमि खाता / बिहार भूलेख / बिहार भूमि जमाबंदी एक कानूनन वैध दस्‍तावेज होता है। जिसमें प्रत्‍येक जमीन के स्‍वामी का नाम लिखा होता है।

Bihar Jamin Khatiyan लैंड रिकार्ड में कई प्रकार की जानकारी शामिल रहती है। जिससे व्‍यक्ति विशेष की स्‍वामित्‍व की स्थिति भी विस्‍तार से स्‍पष्‍ट व उल्‍लेखित की जाती है। इस दस्‍तावेज को आवश्‍यक्‍ता पड़ने पर कोर्ट में भी प्रस्‍तुत करके अपने दावे को मजबूती प्रदान की जा सकती है।

Types of Bihar Bhumi Khatiyan – बिहार भूमि खातियान के कितने प्रकार हैं

बिहार भूमि खातियान को ऑनलाइन चेक करने व निकालने से पहले हमें इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी है कि बिहार भूमि खातियान कितने प्रकार के होते हैं व इनमें से हमें कौन सा खातियान डाउनलोड करके निकालना है। तो चलिये शुरू करते हैं कि भूमि खातियान बिहार कितने प्रकार के होते हैं।

मुक्‍त तनाजा खातियान बिहार

Mukt Tanaja Khatiyan एक अस्‍थायी खातियान होता है। इसे वाद विवाद की स्थिति में बनाया जाता है। इसका अस्तित्‍व तब तक रहता है, जब तक कि वाद विवाद का निपटारा न हो जाये। इसी लिये इसे मुक्‍त तनाजा खातियान कहते हैं।

सिकमी खातियान बिहार

Sikmi Khatiyan Bihar में बटाईदार की स्थिति दर्ज रहती है। सिकमी खातियान भी कई प्रकार के होते हैं। लेकिन इनमें सबसे महत्‍वपूर्णं वह है जिसमें बटाई दार जमीदारों की खेती कार्य करते थे। जमींदार खुद खेती न करके अपनी भूमि पर खेती करने के लिये रैयत के नाम कागजात तैयार करते थे। इसे ही सिकमी खातियान के नाम से जाना जाता है।

रैयती खातियान बिहार

Raiyati Khatiyan : ऐसे भू स्‍वामी जिनके नाम जमीन होती है व जिनके नाम पर ही जमीन का खाता होता है। इस खाते के अंदर रैयती खातियान की पूरी सूचनायें अनिवार्य रूप से दर्ज रहती हैं।

मुस्‍तवाहा खातियान बिहार

Mustvaha Khatihan के अंतर्गत दान की हुई भूमि का दस्‍तावेज तैयार होता है। इसे ही मुस्‍तवाहा खातियान कहते हैं। यह दानवीर व दान पाने वाले से संबंधित सभी सूचनायें वैध तरीके से प्रस्‍तुत करता है।

बिहार सरकार का खातियान

ऐसी भूमि जिसका मालिकाना हक बिहार सरकार के पास होता है, से संबंधित बिहार सरकार का खातियान तैयार होता है। जिससे पता चलता है अमुक भूमि बिहार सरकार की है।

भारत सरकार का खातियान

किसी भी राज्‍य में जिसका स्‍वामित्‍व भारत सरकार के पास होता है, उसका ब्‍यौरा भारत सरकार के खातियान में दर्ज किया जाता है।

Bihar Bhumi Khatiyan में हमें कौन कौन सी सूचनायें देखने को मिलती हैं

  • बिहार भूमि खातियान में भूमि का खाता नंबर दर्ज रहता है।
  • रैयत का नाम दर्ज रहता है।
  • सारे खसरा नंबर मौजूद होते हैं, एक खाते में 1 से ज्‍यादा खसरा नंबर हो सकते हैं।
  • भूमि की चौहददी के बारे में स्‍पष्‍ट उल्‍लेख होता है। पूर्व, पश्चिम, उत्‍तर व दक्षिण में किसके खेत हैं और उनके मालिक का क्‍या नाम है का उल्‍लेख स्‍पष्‍ट रूप से मिलता है।
  • भूमि खातियान में भूमि के प्रकार का उल्‍लेख होता है। भूमि कृषि योग्‍य है अथवा बंजर यह स्‍पष्‍ट होता है।
  • खातियान के रकबा वाले सेक्‍शन में एकड़, बीघा, कठठा, डेसीमिल व धुर में नापजोख दर्शायी गयी होती है।
  • दाखिल खारिज की स्थिति स्‍पष्‍ट रहती है।
  • हाकिम की जांच के आधार पर भूमि पर लगान व सेस आदि की जानकारी का उल्‍लेख रहता है।

बिहार भूमि खातियान ऑनलाइन निकालने के लिये कितने प्रकार की सूचनायें होना जरूरी हैं

यदि आप Bihar Bhumi Khatiyan ऑनलाइन निकालना चाहते हैं तो आपके पास निम्‍न सूचनाओं का होना बेहद जरूरी है अन्‍यथा आप खातियान प्राप्‍त नहीं कर पायेंगें।

1 – आपको अपने अंचल व मौजे का नाम पता होना चाहिये। बिना अंचल व मौजे का नाम जाने आप अगले Step में कदम नहीं रख पायेंगें।

2 – आपके पास अपनी जमीन का खाता नंबर / खसरा नंबर होना चाहिये।

3 – यदि आपके पास उपरोक्‍त दोनों चीजें नहीं है तो आप नाम से भी बिहार भूमि खाता ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

बिहार के सभी जिलों का बिहार भूमि Khatiyan कैसे निकालें

Bihar Bhumi Khatiyan Online निकालने के लिये आपको सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा। यह लैंड रिकार्ड बिहार का आधिकारिक पोर्टल है।

ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करते ही आप Bihar Bhumi Khoje बिहार भूमि जानकारी, खेसरा/खतौनी, भू नक्‍शा biharbhumi.bihar.gov.in के होम पेज पर पहुंच जाते हैं।

यहां आपको ‘अपना खाता देखें’ का एक Option नजर आयेगा। आपको इस पर क्लिक करना है फिर आगे की प्रक्रिया करना है।

आपके द्धारा क्लिक करते ही आप राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल पर पहुंच जाते हैं। यहां आपको बिहार का Map नजर आयेगा। इस मैप में आपको बिहार के सभी जिले प्रदर्शित होंगें।

अपने जिले के मैप पर क्लिक करें

आपका संबंध जिस जिले से हो आप उस जिले पर Click कर सकते हैं।

हम यहां पर बिहार के बक्‍सर जिले पर Click कर रहे हैं।

अपना मौजा चुनें

बक्‍सर जिले के मैप में ब्रहमपुर अंचल को Click करें।

अब ब्रहम्‍पुर के मौजों से अपना मौजा चुनें

खातियान पाने के लिये अपना खाता संख्‍या डालें

अब यदि आप अपनी खाता संख्‍या से अपना भू खातियान बिहार देखना चाहते हैं तो खाता संख्‍या Enter करें।

इसके बाद आपको अपना खाता खोजें के विकल्‍प पर क्लिक करना है।

इतना करते ही आपके सामने कुछ आंकड़े Show होने लगेंगें। आपको यहां अपना अभिलेख देखें के विकल्‍प पर क्लिक करना है।

अब आप अपना खातियान देख सकते हैं या फिर चेक करके डाउनलोड करें

इसके तुरंत बाद आपके सामने खातियान का विवरण आ जाता है। अब अपने अधिकार अभिलेख का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं और उसे सुरक्षित कर सकते हैं।

FAQ – बिहार भूमि – बिहार भूमि खातियान से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

Bihar Bhumi Khatiyan के लाभ क्‍या हैं?

  • बिहार भूमि खातियान वैध कानूनी दस्‍तावेज होने से इसे वाद विवाद की स्थिति में अदालत में प्रस्‍तुत करके भूमि पर अपने दावे को पुख्‍ता किया जा सकता है।
  • बिहार के निवासी अब ऑनलाइन मोड में घर बैठे ही भूमि खातियान को अपनी खाता संख्‍या अथवा नाम से प्राप्‍त करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • चूंकि अब यह प्रणाली पूरी तरह ऑनलाइन है इसलिये अब लोगों को राजस्‍व विभाग के चक्‍कर काटने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
  • जिन लोगों के पास भूमि है, वह अपने पास मौजूद जानकारी के अनुसार ऑनलाइन दस्‍तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

बदला हुआ म्‍यूटेशन केस नंबर कैसे देखा जाता है?

बदला हुआ म्‍यूटेशन केस नंबर देखने के लिये आपको biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा यहां आपको बदला हुआ म्‍यूटेशन केस नंबर देखें का एक लिंक नजर आयेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी। आप इसमें अपना बदला हुआ म्‍यूटेशन केस नंबर देख सकते हैं।

बदला हुआ LPC केस नंबर कैसे देखें?

बदला हुआ LPC केस नंबर देखने का लिंक भी बिहार भूमि वेबसाइट पर मौजूद है। आप इस पर क्लिक करके इसे चेक कर सकते हैं।

राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार का पता क्‍या है?

  • राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
  • पुराना सचिवालय, बइले रोड, पटना – 8000015

Bihar Bhumi Khatiyan Toll Free Number क्‍या है

Bihar Bhumi Khatiyan Toll Free Number – 1800 345 6215

बिहार भूमि में खसरा नंबर क्‍या होता है?

खसरा नंबर को लैंड प्‍लॉट कहा जाता है। यह दस्‍तावेज कानूनी रूप से वैध होता है।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Bihar Bhumi Khatiyan Check Kaise KareBihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale यदि आप Bhumi Khatiyan Online के संबंध में कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिय पूछ सकते हैं।

Rate this post

This post was last modified on August 7, 2023

Recent Posts

Shariah Mutual Fund क्या है | म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट हराम है या हलाल

List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्‍वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…

July 17, 2023

हमर लैब योजना छत्तीसगढ़ 2023 – CG Hamar Lab Yojana क्या है?

Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…

July 13, 2023

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें | Nari Samman Yojana 2023 Form कैसे भरें

Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्‍यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…

July 3, 2023

PM Solar Rooftop Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें – सोलर रूफटॉप योजना सौर पैनल कैसे लगता है

Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्‍तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में…

June 23, 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana में Registration कैसे करें | ग्रामीण कामगार सेतु लोन योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…

June 21, 2023

राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना 2023 – Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana में आवेदन कैसे करें

Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…

June 11, 2023