Free Smartphone Scheme Punjab | Free Smartphone Yojana Punjab | Punjab Free Smartphone Yojana | Punjab Free Smartphone Vitran Yojana | Free Smartphone Scheme 2019 | Free Smartphones in India |
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरिंदर सिंह ने अपने 2016 के चुनावी घोषणा पत्र में की गई, एक बड़ी घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में अपना कदम बड़ा दिया है।
तमाम मीडिया रिर्पोटों के अनुसार पिछले विधानसभा चुनावों में सभी को Free Smartphone Scheme के तहत स्मार्टफोन देने का वादा किया था।
जो अब पंजाब की कांग्रेस सरकार पूरा करने जा रही है। इस योजना का नाम | Free Smartphone Scheme Punjab रखा गया है।
अब पंजाब सरकार की ओर पंजाब राज्य के लोगों को Free Smartphone Scheme 2019 के तहत स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जाएंगें।
नये साल की शुरूआत में ही 2 जनवरी 2019 को कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट ने इस योजना को अपनी मंजूरी दे दी है।
हालांकि Free Smartphone Scheme Punjab को लेकर सरकार अभी भी असमंजस की स्थिति में है। क्योंकि चुनावों के दौरान घोषण पत्र में राज्य के 50 लाख लोगों को स्मार्टफोन देने का वादा किया था।
लेकिन सरकार अभी इतनी बड़ी तादात में स्मार्टफोन देने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि Free Smartphone Scheme Punjab के तहत 19.5 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
जबकि सरकार केवल 4 से 5 लाख लोगों को ही Free Smartphone देना चाहती है। यदि वह पूर्व निर्धारित लक्ष्य यानि 50 लाख स्मार्टफोन देने के वादे पर अमल करती है, तो सरकारी खजाने पर बहुत भारी बोझ पड़ सकता है। जो किसी भी हालत में व्यवहारिक नहीं है।
चूंकि पंजाब सरकार ने Punjab Free Smartphone Vitran Yojana की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसलिये यह योजना किस प्रकार क्रियान्वित होगी।
इस पर विचार चल रहा है। माना जा रहा है, कि Free Smartphone Yojana Punjab का लाभ सबसे पहले सरकार व गैरसरकारी स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
जब स्कूल कॉलेजों व तकनीकी स्नातक छात्रों को स्मार्टफोन दे दिया जाएगा। तो पंजाब के अन्य नागरिकों को भी सरकार की ओर से फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जाएंगें।
पंजाब सरकार की ओर से लोगों को 3000 रूपये मूल्य का Smartphone प्रदान किया जाएगा। इसके लिये सरकार के द्धारा टेंडर भी आमंत्रित किये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक Free Smartphone Vitran Yojana के तहत लोगों को कम से कम 3000 रूपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा।
इसके अलावा इस स्मार्टफोन के साथ लाभार्थी को 600 फ्री लोकल मिनट, 12 GB Data, 1 साल की वैलेडिटी के साथ मिलेगा।
जैसा कि आपको ऊपर बताया जा चुका है, फ्री स्मार्टफोन योजना पंजाब का लाभ उन्हीं को हासिल हो सकेगा, जिनके पास अब तक मोबाइल फोन नहीं है।
मैं आपका ध्यान एक और तथ्य की ओर ले जाना चाहता हूं। इस योजना में आवेदन करने के समय आपको आधार कार्ड नंबर देना होगा।
यदि आपने आधार कार्ड के इस्तेमाल से पूर्व में कोई मोबाइल नंबर लिया है, तो आप इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
आधार कार्ड हिस्ट्री के जरिये सरकार इस बात का तुरंत पता लगा लेगी, आवेदन करने वाला व्यक्ति सचमुच पात्र है अथवा नहीं।
इस योजना की आधिकारिक घोषणा हुए अभी 3 दिन ही हुए हैं। इसलिये अभी इस योजना से संबंधित नई गाइडलाइन बनाने पर तेजी से काम चल रहा है।
माना जा रहा है कि इस योजना का लाभ आगामी 1 अप्रैल 2019 से लोगों को मिलने लगेगा। तब तक आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी।
इस योजना में आवेदन कैसे किया जाएगा। इस बात का पता भी योजना से संबंधित दिशा निर्देश जारी होने के बाद ही चल सकेगा।
फ्री मोबाइल योजना में आवेदन ऑनलाइन होगा अथवा ऑफलाइन यह अभी स्पष्ट नहीं है। यदि किसी विभाग के मार्फत इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, तो उस विभाग के बारे में भी जानकारी कुछ समय के बाद ही हासिल हो सकेगी।
इसलिये आप सभी थोड़ी प्रतीक्षा करें। जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे इसी पोस्ट में अपडेट कर दिया जाएगा।
Also Read :
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…