जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है in Hindi : दोस्तों, जीवन प्रमाण पत्र यानि Life Certificate एक ऐसा महत्वपूर्णं दस्तावेज है, जिसके बिना सेवानिर्वत सरकारी नौकरी पेशा लोगों का काम ही नहीं चलता है।
ऐसा क्यों? चलिये हम आपको थोड़ा स्पष्ट करके बताते हैं। भारत में अनेक ऐसे सरकारी तथा अर्द्धसरकारी संस्थान तथा डिपार्टमेंट हैं। जहां रिटायर्ड हो जाने के बाद पेंशन दिये जाने का प्रावधान है।
लेकिन इस पेंशन पाने के लिये हर साल नवंबर माह माह में जीवन प्रमाण पत्र बैंकों / डाकघरों आदि में देना अनिवार्य होता था। जिसकी प्रक्रिया को अब थोड़ा सरल कर दिया गया है।
पहले जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) को ऑफलाइन मोड में बनाया जाता था। जिसकी वजह से लोगों का बहुत वक्त बरबाद होता था और उन्हें लंबी और थका देने वाली कागजी कार्रवाही से भी गुजरना पड़ता था।
देश के ऐसे लोग जो अपनी नौकरी से रिटायर्ड होकर पेंशन पा रहे हैं। उनके लिये एक बड़ी खुशखबरी है। वर्ष 2020 से भारत सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र के संदर्भ में एक नया नियम जारी कर दिया है।
इस नये नियम के तहत पेंशनरों को हर साल दिसबंर माह में जीवन प्रमाण पत्र देने की बाध्यता खत्म कर दी है। नये नियम के अनुसार अब यदि किसी रिटायर्ड पेंशनर ने अपना Life Certificate जनवरी अथवा किसी भी अन्य महीने में जमा कराया है, तो उसे उसी महीने अपना Life Certificate जमा कराना होगा। जिस महीने में उसने पिछले साल जमा किया था।
ऐसा नहीं करने पर अगले महीने से पेंशन रोक दी जाएगी और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह पेंशनरों की ही होगी।
EPFO हेडक्वार्टर के आयुक्त श्री मुकेश कुमार ने इस नये नियम को लागू करने के आदेश भी जारी कर दिये हैं। जिससे ईपीएफओ पेंशनर्स ने राहत की सांस ली है।
जीवन प्रमाणपत्र के लिये 2019 में एक नियम बनाया गया था। जिसके अनुसार देश भर के सभी सेवानिर्वत कर्मचारियों तथा अधिकारियों को अपने जीवित होने के प्रमाण स्वरूप जीवन प्रमाणपत्र हर साल दिसबंर माह में देना अनिवार्य किया गया था।
उससे पिछले साल इसे नवंबर माह में दाखिल किये जाना अनिवार्य था। इस प्रकार के नियम की वजह से सरकारी विभागों तथा बैंकों में पूरे 1 माह का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।
बैंकों / डाकघरों आदि में जीवन प्रमाण पत्र अपडेट किये जाने को लेकर भारी दबाव रहता था। जिसकी वजह से बैंकों / डाकघरों के अन्य काम भी प्रभावित हो रहे थे।
यही कारण है, इस साल 2020 से जीवन प्रमाणपत्र को लेकर नया नियम जारी किया गया है। अब जो जिस महीने अपना Life Certificate दाखिल करेगा, उसे उसी माह में अपना प्रमाण पत्र पुन: अपडेट करने के बैंकों में दाखिल करना होगा।
Also Read :
वर्ष 2014 से देश भर में ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। वर्ष 2014 में इस सार्टिफिकेट को ऑनलाइन जारी करने के लिये ‘जीवन प्रमाण पोर्टल’ को लांच किया गया था।
तब से लेकर आज तक लोग इसी ‘जीवन प्रमाण पोर्टल’ के जरिये घर बैठे अथवा अपने नजदीकी जीवन प्रमाण केंद्र पर जाकर ऑन लाइन मोड में ही अपना प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं।
2014 में ही Life Certificate को आधार नंबर के साथ भी जोड़ा गया था। क्योंकि Life Certificate को बैंकों में प्रस्तुत करने के बाद भी पेंशनर्स को आधार केंद्र में जाकर खुद को अपडेट करवाना पड़ता था।
अब चूंकि जीवन प्रमाण पत्र बनवाते अथवा अपडेट करवाते समय ही आधार नंबर ऑटोमैटिक वेरीफाई हो जाता है। इसलिये अधिक उम्र के पेंशनरों को इधर उधर भागना नहीं पड़ता है।
2022 की नई व्यवस्था के अनुसार बैंकों तथा डाकघरों में Jeevan Praman Patra Kaise Jama करना बहुत ही आसान हो चुका है।
हमें Jeevan Praman Patra को ऑनलाइन मोड में बनवाना होता है, जिसके बाद Life Certificate जारी कर दिया जाता है। लेकिन इस प्रमाण पत्र को अब बैंकों में ले जाकर जमा नहीं करना पड़ता है, क्योंकि बैंक अपने स्तर से ही आपके आधार नंबर के आधार पर जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल से आपके जीवित होने का प्रमाण पत्र पा लेते हैं।
How to Submit Life Certificate Online in SBI or Other Bank : जी नहीं दोस्तों, SBI or Other Banks में ऑनलाइन Life Certificate सबमिट करने कोई अन्य व्यवस्था मौजूद नहीं है। आपके Jeevan Praman Patra का ऑनलाइन वेरीफिकेशन बैंक / डाकघर अपने स्तर से स्वयं करेगा। आपको जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के बाद कुछ भी ऑनलाइन सबमिट नहीं करना होता है।
यदि आप घर बैठे ऑनलाइन Jeevan Praman Patra बनाना नहीं चाहते तो आप अपने शहर में मौजूद जीवन प्रमाण केंद्रों पर जाकर अपना Life Certificate बनवा सकते हैं। लेकिन इसके लिये आपको अपने शहर का जीवन प्रमाण केंद्र का पता लगाना होगा। इन केंद्रों का पता लगाने का तरीका आपको नीचे बताया जा रहा है।
डिजीटल लाइफ सार्टिफिकेट को आधार प्रणाली के अनुसार तैयार किया जाता है। जिसके लिये बायोमेट्रिक डाटा तथा फिंगर प्रिंट आदि देने पड़ते हैं।
How to Get Life Certificate Online in Hindi : यदि आप Online Jeevan Praman Patra बनाना चाहते हैं, तो इसके लिये आपको जीवन प्रमाण पत्र के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर बनाना होगा। यदि आप डेस्कटॉप का प्रयोग कर रहे हैं, तो वेब पोर्टल का प्रयोग होगा और यदि आप मोबाइल के जरिये बनाना चाहते हैं, तो इसके लिये आपको अपने एंड्रायड फोन में जीवन प्रमाण एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी।
तो चलिये जीवन प्रमाण पत्र बनाने के चरणबद्ध तरीके जानते हैं।
जीवन प्रमाण पत्र स्टेटस चेक करने की सुविधा इसके वेबपोर्टल पर ही उपलब्ध है। यदि आपका जीवन प्रमाण तुरंत जैनरेट नहीं हुआ है, तो आप इस वेबसाइट पर दिये गये विकल्प के जरिये उसका स्टेटस आसानी से पता कर सकते हैं।
नहीं, Life Certificate को Life Time के लिये वैध नहीं माना जाता है। जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था इसलिये की गयी है, कि सरकार को यह पता चल सके कि अमुक व्यक्ति वर्तमान में जीवित है, इसलिये इस प्रमाण पत्र के लिये हर साल आपको Apply करना होगा अपनी जीवन प्रमाण आईडी के द्धारा और अपने हर बार फिंगर प्रिंट देने होगें।
जी हां दोस्तों, जीवन प्रमाण पत्र भारत सरकार की व्यवस्था है। इसलिये इसे पूरे देश में कानूनी मान्यता हासिल है।
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनायें? यदि आप Jeevan Praman Patra kaise Download Kare से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हम से कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।
This post was last modified on April 30, 2023
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…