पीएम योजना

Citizen Centric Portal Se Online FIR Kaise Darj Kare | Portal Coming Soon

Citizen Centric Portal Se Online FIR Kaise Darj Kare | Online FIR Status Check in India | How to Register Online FIR | Online FIR Kaise Kare in Hindi | How to File an Online FIR in India |

सिटीजन सेंट्रिक पोर्टल से ऑनलाइन एफआईआर कैसे करें

देश में तरह तरह के अपराधों से जूझ रहे भारत के नागरिकों के लिये Government of India जल्‍द ही एक Citizen Centric Portal लांच करने जा रही है।

इस पोर्टल के लांच होते ही देश का कोई भी आम नागरिक घर बैठे ही Online FIR Darj करा सकेगा। Citizen Centric Portal पर बहुत तेजी से काम किया जा रहा है। इसलिये बहुत जल्‍द यह आपकी सेवा में केंद्र सरकार के द्धारा प्रस्‍तुत कर दिया जाएगा।

इस समय देश के अलग अलग राज्‍यों में राज्‍य सरकारें राज्‍य स्‍तर पर Online FIR की सुविधायें दे रही हैं। लेकिन लांच होने वाला नया पोर्टल भारत सरकार का होगा और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी बड़ी भूमिका निभाएगा।

राष्‍ट्रीय स्‍तर के इस पोर्टल की वकालत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्‍होंनें 2014 में राज्‍यों के पुलिस प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए, इस पोर्टल को लांच करने के लिये कहा था।

Citizen Centric Portal के उद्देश्य

  • यह पोर्टल केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्‍मार्ट पुलिस अवधारणा को साकार करेगा।
  • इस पोर्टल के लांच होने के बाद भारतीय पुलिस पहले से ज्‍यादा स्‍मार्ट तरीके से काम कर पायेगी।
  • पुलिस पहले की अपेक्षा अधिक सख्‍त और संवेदनशील बन सकेगी।
  • पुलिस में आधुनिकता और गतिशीलता के गुण का विकास होगा।
  • भारतीय पुलिस पहले की अपेक्षा ज्‍यादा सतर्क और जवाब देह बनेगी।
  • पुलिस की विश्‍वसनीयता कायम होगी।
  • पुलिस प्रकियाशील बनेगी।
  • पुलिस में तकनीक की समझ बढ़ेगी और वह तकनीक के प्रयोग के लिये प्रोत्‍साहित होगी।

Citizen Centric Portal से 7 FIR दर्ज की जा सकेगीं | How to Register Online FIR

  • Online FIR दर्ज की सकेगी।
  • घरेलू नौकर का सत्‍यापन कराया जा सकेगा।
  • ड्राइवरों का सत्‍यापन कराया जा सकेगा।
  • मरीज की देखरेख में घर पर नियुक्‍त नर्स का सत्‍यापन संभव होगा।
  • घर किराये पर देने से पूर्व किरायेदार का सत्‍यापन कराया जा सकेगा।
  • वस्‍तुओं के खोने और पाने की सूचना दर्ज कराई जा सकेगी।
  • वाहन चोरी की एफआइआर दर्ज कराई जा सकेगी।

Citizen Centric Portal Se Online FIR File करने के लाभ | How to File an Online FIR in India

  • इस पोर्टल के लांच होने से आम नागरिकों के समय की बचत होगी।
  • देश के आम नागरिक पुलिस स्‍टेशन में होने वाले दुर्व्‍यवहार से बच पाएंगें।
  • छोटे मोटे मामलों में पुलिस स्‍टेशन के चक्‍कर काटने से बचा जा सकेगा।
  • भ्रष्‍ट पुलिसकर्मियों के द्धारा घूस लेने के मामलों में कमी आएगी।
  • महिलायें पुलिस स्‍टेशन जाने के बजाये घर बैठे ही Online Fir दर्ज करा सकेंगीं।

Citizen Centric Portal Se Online FIR File करने पर ईमेल से मिलेगी सूचना

इस पोर्टल पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने पर आपको ईमेल के जरिये दर्ज की गई एफआईआर के सत्‍यापन की सूचना पहुंचाई जाएगी।

केंद्र सरकार का यह पोर्टल आपके निजता के अधिकार की पूरी तरह रक्षा करेगा। इस पर मौजूद डाटा को केवल अधिकृत पुलिस अधिकारी ही सर्च कर पाएंगें।

पोर्टल के लिये अधिकृत अधिकारी ही क्राइम डाटा और आपके द्धारा दर्ज की गई एफआईआर को खोजने के अधिकारी होंगें। अन्‍य कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी इस पर मौजूद डाटा सर्च नहीं कर पाएगा।

सिटीजन सेंट्रिक पोर्टल कैसे काम करेगा

सिटीजन सेंट्रिक पोर्टल पूरी तरह Online FIR प्रणाली पर काम करेगा। यह केंद्र सरकार का पोर्टल होगा और देश के सभी राज्‍य इस पोर्टल से जोड़ दिये जाएंगें।

इस पोर्टल पर किसी भी राज्‍य से सीधे FIR दर्ज कराई जा सकेगी। साथ ही जैसे ही कोई यहां एफआईआर दर्ज होगी, वैसे ही उसे राज्‍यों और केंद्र शासित राज्‍यों को फारवर्ड कर दिया जाएगा।

देश के आम नागरिकों की FIR और सत्‍यापन के लिये प्रस्‍तुत किये गये सभी आवेदन समय से राज्‍यों को फारवर्ड कर दिये जाएंगे।

साथ ही राज्‍यों ने उन पर क्‍या कार्रवाही की यह बात उन्‍हें केंद्रीय पोर्टल को लिखित रूप से भी बतानी होगी।

Citizen Centric Portal Se Online FIR Kaise Darj Kare

सिटीजन सेंट्रिक पोर्टल पर Online FIR दर्ज कराना बहुत ही आसान होगा। हालांकि अभी केंद्र सरकार का यह पोर्टल लांच नहीं हुआ है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि आगामी 2 से 3 माह में यह लांच कर दिया जाएगा।

जैसे ही सिटीजन सेंट्रिक पोर्टल लांच होगा। हम उसका लिंक आपकी सुविधा के लिये इस पेज पर अपडेट कर देंगें। तब तक आप थोड़ी प्रतीक्षा करें।

साथ ही इस बात की भी जानकारी स्‍टेप बाई स्‍टेप आपको बताएंगे कि इस पर Online FIR Kaise की जा सकती है।

Also Read :

Rate this post

This post was last modified on October 27, 2018

Recent Posts

Shariah Mutual Fund क्या है | म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट हराम है या हलाल

List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्‍वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…

July 17, 2023

हमर लैब योजना छत्तीसगढ़ 2023 – CG Hamar Lab Yojana क्या है?

Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…

July 13, 2023

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें | Nari Samman Yojana 2023 Form कैसे भरें

Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्‍यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…

July 3, 2023

PM Solar Rooftop Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें – सोलर रूफटॉप योजना सौर पैनल कैसे लगता है

Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्‍तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में…

June 23, 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana में Registration कैसे करें | ग्रामीण कामगार सेतु लोन योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…

June 21, 2023

राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना 2023 – Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana में आवेदन कैसे करें

Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…

June 11, 2023