Gram Parivahan Yojana Bihar | Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Bihar | Bihar Gram Parivahan Yojana in Hindi | Vahan Kharid Me Sarkari Anudan Kaise Paye |
बिहार सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बेरोजगार नौजवानों के लिये एक योजना लांच की है। इस योजना के तहत गांवों में रहने वाले बेरोजगार नौजवानों को Gram Parivahan Yojana के तहत वाहन खरीद पर सहायता प्रदान की जा रही है।
Gram Parivahan Yojana Bihar के तहत पूरे राज्य में 4 पहिया व 3 पहिया वाहनों की खरीद की जा सकती है। लेकिन इस योजना का लाभ 2 पहिया वाहनों की खरीद पर नहीं मिलेगा।
यदि आप Gram Parivahan Yojana Bihar के अंतर्गत कोई 4 पहिया या 3 पहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपको 50 प्रतिशत रकम सब्सिडी अनुदान के तौर पर प्राप्त होगी।
यानि यदि किसी नये वाहन की कीमत 1 लाख रूपये है तो आपको केवल 50000 रूपये ही खर्च करने होंगे।
बची हुई 50 हजार रूपये की रकम सरकार के द्धारा आपको सब्सिडी अनुदान के रूप में प्राप्त होगी। बिहार सरकार की यह योजना बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार नौजवान बहुत तेजी से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसलिये यदि आप भी सरकारी सहायता से वाहन खरीदना चाहते हैं। तो तुरंत Online Apply करें।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार का मुख्य उद्देश्य राज्य के कमजोर व समाज के शोषित तबके को रोजगार प्रदान कर के उनके आर्थिक व सामाजिक स्तर में इजाफा करना है।
बिहार ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुदान की अधिकतम राशि 1 लाख रूपये है। यदि आप इस योजना के तहत 2 लाख रूपये कीमत का कोई वाहन खरीदते हैं, तो आपको 1 लाख रूपये की सरकारी मदत मिल जाएगी।
वाहन खरीद की यह राशि वाहन की एक्स शोरूम कीमत + थर्ड पार्टी बीमा + वाहन टैक्स आदि को जोड़ कर मानी जाएगी।
मुख्यमंत्री बिहार ग्राम परिवहन योजना के तहत केवल व्यावसायिक श्रेणीं के ही वाहनों को खरीदा जा सकेगा। ताकि इनका व्यावसायिक इस्तेमाल करके बेरोजगार नौजवान पैसा कमा सकें।
यही कारण है कि निजी इस्तेमाल के लिये और Two Wheeler की खरीद को इस योजना से बाहर रखा गया है।
इस योजना में आवेदन करने के लिये आपको Bihar Gram Parivahan Yojana Online Application Form 2020 को भर कर सबमिट करना होगा।
यदि आप Vahan Kharid Me Sarkari Anudan पाना चाहते हैं, तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन Online Submit कर सकते हैं।
आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगें तो आप सीधे बिहार परिवहन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगें।
यहां आपको Gram Parivahan Yojana में आवेदन करने का लिंक दिखाई देगा। अब आप Apply Online for Gram Parivahan Yojana क्लिक करके आगे बढ़ें।
अगले स्टेप में आपको बिहार राज्य परिवहन की साइट पर खुद को रजिस्टर करना है। आप यहां रजिस्टर करने के बाद लॉगिन कर पायेंगें।
रजिस्टर करने के बाद आप सामने दिख रहे फार्म को भर कर लॉगिन करें और संबंधित योजना का Online Form को भर कर अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
आपके द्धारा आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यदि आप इस योजना के पात्र पाये जाते हैं। तो आप सरकारी सहायता से अपना खुद का व्यवसायिक वाहन खरीद पाएंगें।
Also Read :
This post was last modified on April 29, 2020
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…