Krishi Bazar Yojana | eNam Portal | Rashtriya Krishi Bazar Yojana | Rashtriya Krishi Bazar Yojana in Hindi | ई-नाम पोर्टल | राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना |
भारत में किसानों की सुविधा के लिये हर रोज कोई न कोई नया कदम देश की सरकारों के द्धारा उठाया जाता है। ताकि किसानों की परेशानियों को थोड़ा कम किया जा सके।
इसी क्रम में भारत की केंद्र सरकार के द्धारा किसानों की सुविधा के लिये Rashtriya Krishi Bazar Yojana नाम से एक Portal लांच किया गया है।
इस पोर्टल को eNam Portal भी कहते हैं। इस पोर्टल की खासियत यह है, कि किसान इस पर खुद को सीधे तौर पर पंजीकृत कर सकते हैं।
इस पोर्टल पर पंजीकृत किसान अपने खेतों में उगाई गयी फसल को अंतर्राज्यीय व्यापार के तहत किसी भी राज्य में आसानी से बेंच सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हाल ही में सरकार ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश तथा उत्तराखंड के बीच ऑनलाइन खरीद फरोख्त को मंजूरी दे दी गयी है।
अब इन तीनों राज्यों के eNam Portal पर रजिस्टर्ड किसान एक दूसरे राज्य की मंडियों में अपनी उपज को Online ही आसानी से बेंच सकते हैं।
राष्ट्रीय कृषि बाजार को ही eNam Portal कहते हैं। यह 1 प्रकार का पैन इंडिया इलेक्ट्रानिक व्यापार पोर्टल है।
इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को ऑलाइन एकीकृति बाजार हासिल होता है और सेवाएं तथा सभी प्रकार की सूचनाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो जाती हैं।
राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत कृषि व्यापार को राज्यों के द्धारा निर्धारित विनिमय दर के अनुसार चलाया जाता है। इसके लिये राज्य को अलग अलग बाजार क्षेत्रों में बांट दिया जाता है।
इस पोर्टल के जरिये अंतर्राज्यीय कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलता है। पंजीकृत किसान आसानी से अपनी उपज को अच्छे मूल्य पर अन्य राज्यों की मंडियों में आसानी से बेंच सकते हैं।
राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत किसान ऑनलाइन स्तर पर फल, सब्जियां, अनाज आदि बेंच सकते हैं।
यदि अपने राज्य में फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, तो किसान फसल को अन्य राज्यों की मंडियों में सौदा कर सकते हैं।
इसके लिये eNam Portal पर रजिस्टर्ड किसानों को यूनीफाइड लाइसेंस प्रदान किये जाएंगें। मसलन यदि हम उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तरखंड की बात करें। तो उत्तरप्रदेश के किसान 1 ही यूनीफाइड लाइसेंस पर इन तीनों राज्यों में अपनी फसल कहीं भी बेंचनें के लिये स्वतंत्र होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (eNam Portal) के तहत उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़े पैमाने पर किसानों का Online Registration किया जा रहा है।
अभी जिले की 5 बड़ी मंडियों जिनमें लखीमपुर, पलिया, तिकुनिया, गोला तथा मोहम्मदी मंडी को ई-नाम पोर्टल से जोड़ दिया गया है।
साथ ही इस पोर्टल पर उत्तरप्रदेश में 68,000 किसानों का पंजीकरण किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 20 ट्रांसपोर्टर भी रजिस्टर्ड किये जा चुके हैं।
इस साल 31 दिसंबर 2018 तक उत्तर प्रदेश में यूनीफाइड लाइसेंस जारी किये जाएंगें। अभी लखीमपुर मंडी में 5 व्यापारियों को लाइसेंस जारी गये हैं। 31 दिसंबर तक कुछ और नए लाइसेंस जारी होने की संभावना है।
यदि आप ई-नाम पोर्टल यानि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना में अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको enam.gov.in पर जाकर राजिस्ट्रेशन करना होगा।
इतना करने के बाद आप इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जाएंगें और आगे की कार्यवाही को बिना किसी रूकावट के भी पूरा कर पायेंगें।
Also Read :
This post was last modified on October 30, 2020
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…