Uttarpradesh Hindi Sansthan Puraskar Yojana 2023 | उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार योजना | Bal Sahitya Puraskar | UP Hindi Sansthan Puraskar Application Form |
यूपी में उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान के द्धारा साहित्यकारों के लिये पुरस्कार योजना पिछले कई वर्षों से चलाई जा रही है।
Uttarpradesh Hindi Sansthan Puraskar Yojana के तहत प्रदेश के साहित्यकारों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
विगत वर्षों की तरह इस साल भी यूपी हिंदी संस्थान ने प्रदेश के साहित्यकारों से वर्ष 2022 के लिये पुरस्कारों के लिये आवेदन पत्र पत्र आमंत्रित किये हैं।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार योजना से संबंधित विज्ञापन देश के प्रमुख समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करा दिया गया है।
यूपी हिंदी संस्थान के द्धारा प्रदान किये जाने वाले वार्षिक Uttarpradesh Hindi Sansthan Puraskar योजना का दायरा बहुत बड़ा है। इस योजना के तहत अनेक पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
इसके अलावा 38 प्रमुख विधाओं अथवा विषयों पर भी पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। वर्ष 2023 में जिन पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। उसके तहत पिछले वर्ष 2022 तक की साहित्यिक गतिविधियों को सम्मिलित किया जाएगा।
इस साल यूपी हिंदी संस्थान लखनऊ ने अपने 21 पुरस्कारों की धनराशि में इजाफा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 से पुरस्कार प्राप्त करने वाले साहित्यकारों को पहले अधिक धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त होगी। वहीं संस्थान ने इस साल से 22 वें नये पुरस्कार की भी घोषणा की है।
यह पुरस्कार अटलबिहारी बाजपेयी साहित्य सम्मान के नाम से जाना जायेगा। इस पुरस्कार के विजेता को हर साल 5 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगें।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार योजना के तहत कुल 21 पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी आपको विस्तार से नीचे दी जाएगी।
इसके अलावा 38 विधाओं अथवा विषयों पर भी हिंदी में प्रकाशित सामग्री के एवज में पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इसके बारे में भी हम आपको नीचे विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। इसलिये पूरी पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
भारत भारती सम्मान पाने वाले साहित्कार को विगत वर्षों के दौरान की गयी साहित्यिक गतिविधियों के लिये 5,00,000 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक साहित्यकार को प्रदान किया जाता है।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के द्धारा प्रतिवर्ष लोहिया सम्मान किसी एक साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इसके तहत 4,00,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
हिंदी गौरव सम्मान के तहत किसी एक साहित्यकार को सम्मानित किया जाता है और उसे 4,00,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
महात्मा गांधी साहित्य सम्मान भी Uttarpradesh Hindi Sansthan Puraskar Yojana के तहत प्रतिवर्ष 1 साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इसके तहत 4,00,000 रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।
यूपी हिंदी संस्थान के द्धारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय सम्मान प्रतिवर्ष एक साहित्यकार को दिया जाता है। इसके तहत विजेता को 4,00,000 रूपये प्राप्त होते हैं।
अवंती बाई सम्मान हर साल 1 साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इसको पाने वाले वाले साहित्यकार को 4 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त होती है।
राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन साहित्य सम्मान भी प्रतिवर्ष 1 संस्था को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार योजना के तहत 4 लाख रूपये धनराशि प्रदान की जाती है।
यह पुरस्कार उस संस्था को मिलता है, जो पिछले 10 वर्षों से गैर हिंदी भाषी राज्यों अथवा विदेशों में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के काम में लगातार जुटी हुई हैं।
यूपी हिंदी संस्थान के द्धारा साहित्य भूषण सम्मान प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार 10 साहित्यकारों को प्रदान किये जाते हैं। इस सम्मान के तहत प्रत्येक साहित्कार को 2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
लोक भूषण सम्मान उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार योजना के तहत प्रतिवर्ष 1 साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
कला भूषण सम्मान हर साल एक साहित्यकार को दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 2,00,000 रूपये की धनराशि भी दी जाती है।
उ.प्र. हिंदी संस्थान के द्धारा ऐसे साहित्यकारों को विज्ञान भूषण सम्मान से नवाजा जाता है, जो विज्ञान पर हिंदी साहित्य की रचना करते हैं।
यह पुरस्कार हर साल केवल 1 ही साहित्यकार को मिलता है और इसके तहत 2,00,000 रूपये की धनराशि भी दी जाती है।
पत्रकारिता भूषण सम्मान प्रत्येक वर्ष एक पत्रकार को प्रदान किया जाता है। ऐसे पत्रकार जिन्होंनें पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
वह इस पुरस्कार के लिये योग्य होते हैं, तथा उन्हें इस सम्मान के साथ 2 लाख रूपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाती है।
Uttarpradesh Hindi Sansthan Puraskar Yojana के तहत किसी 1 ऐसे प्रवासी भारतीय को पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जो विदेशों में रह कर हिंदी भाषा में साहित्य की रचना कर रहे हैं अथवा हिंदी के प्रचार प्रसार में संलंग्न हैं।
यह पुरस्कार 1 व्यक्ति को मिलता है और इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
हिंदी भाषा में बाल साहित्य की रचना करने वाले बाल साहित्यकारों को बाल साहित्य भारती सम्मान प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार हर साल 1 बाल साहित्यकार को मिलता है और इस पुरस्कार के तहत 2,00,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
यह पुरस्कार हर साल 2 साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 5,0000 रूपये की धनराशि पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक साहित्यकार को बराबर बराबर दी जाती है।
यह पुरस्कार अपने साहित्य के जरिये देश विदेश में सौहार्द की भावना पैदा करने वाले 15 व्यक्तियों को दिया जाता है।
इस पुरस्कार योजना के तहत 2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
UP Hindi Sansthan के द्धारा हर साल विश्वविद्धालय स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किये जाते हैं। ऐसे विश्वविद्धालय जो हिंदी भाषा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्हें यह पुरस्कार मिलता है।
यह पुरस्कार 2 व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है और इस पुरस्कार के तहत 50,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
यह पुरस्कार मधु लिमये की स्मृति में दिया जाता है। यह पुरस्कार हर साल केवल 1 साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत साहित्यकार को 2,00,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
विधि के क्षेत्र में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने तथा साहित्यक रचना करने वाले साहित्यकार को विधि भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाता है और उसे 2 लाख रूपये की धनराशि भी हिंदी संस्थान की ओर से प्रदान की जाती है।
यह पुरस्कार हर साल 1 साहित्यकार को मिलता है और इस पुरस्कार योजना के तहत 2 लाख रूपये की धनराशि भी प्रदान की जाती है।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 1 महिला साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। शर्त यह है, कि महिला रचना कार की कृति पिछले वर्ष 2022 में प्रकाशित हुई हो।
इस पुरस्कार के लिये आयु संबंधी पात्रता 35 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह पुरस्कार किसी महिला साहित्यकार को जीवन में एक बार ही प्राप्त होता है।
इस पुरस्कार के तहत 8000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
Uttarpradesh Hindi Sansthan के द्धारा हर साल हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार है।
यह पुरस्कार गीतकार को प्रदान किया जाता है। तथा गीतकार को हिंदी भाषा में लिखित पुस्तक पर प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार के लिये आयु संबंधी पात्रता 18-40 वर्ष के बीच है। यह पुरस्कार हिंदी गज़ल, गीत, मुक्तक तथा छंद कविता विधा में लिखी किसी पुस्तक पर प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार योजना के तहत सम्मान पाने वाले गीतकार को 25,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
महाकाव्य, खंडकाव्य, कविता, गीत/मुक्तक, गजल, उपन्यास, नाटक, निबंध, यात्रा वृतांत/संस्मरण/रेखाचित्र/डायरी, कहानी, आलोचना, आत्मकथा/जीवनी, व्यंग्य, भाषा/भाषा विज्ञान, ब्रजभाषा, अवधी, भोजपुरी, बुंदेली, बालसाहित्य, राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मक समन्वय संबंधी साहित्य, अनुदित कृति, पत्रकारिता, साहित्यकारों द्धारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिंदी में अनुदित कृति, मासिक/द्धिमासिक/त्रैमासिक पत्रिकाओं पर, संस्कृति, लोक साहित्य विवेचन, धर्म/दर्शन, ललित कला/संगीत, अर्थशास्त्र, शिक्षा, विधि/विधिशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, प्रविधि, गणित/भौतिक/रसायन, वनस्पति/प्राणिशास्त्र, चिकित्सा विज्ञान – एलोपैथी/आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी, युवा लेखन, समस्त विधाओं पर केवल महिला लेखकों के लिये
यदि आप यूपी हिंदी संस्थान के द्धारा दिये जाने वाले पुरस्कारों के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले Uttarpradesh Hindi Sansthan Puraskar form download करना होगा।
जब आप ऊपर दिये गये लिंक से फार्म डाउनलोड कर लें, तब उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद आप फार्म को सही सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करें।
इसके बाद आप आपना आवेदन 4 प्रतियों में तैयार करें और डाक द्धार उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान के पास भेज दें। आपका आवेदन वहां रिसीव कर लिया जाएगा।
तथा मूल्यांकन कमेटी आपके आवेदन पर विचार करना प्रारंभ कर देगी। यदि आपकी प्रविष्टि योग्य पायी जाती है तो आपको जल्द ही 2022 के लिये चुन लिया जाएगा।
आप अपना आवेदन इस पते पर भेज सकते हैं –
‘’पुरस्कार संबंधी’’
निदेशक, उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान,
राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन हिंदी भवन,
6-महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ – 226001
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार योजना 2023 के तहत दिये जाने वाले पुरस्कारों के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2023 है।
Also Read :
This post was last modified on May 29, 2023
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…