Mera Pani Meri Virasat Online in Haryana : हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के द्धारा पिछले दिनों मेरा पानी मेरी विरासत योजना लांच की गयी थी। यह योजना विशेष रूप से हरियाणा के डार्क जोन में शामिल इलाकों में धान की खेती छोड़ने व अन्य कृषि विकल्पों को अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने से लागू की गयी है।
Mera Pani Meri Virasat Yojana 2021 को राज्य के उन इलाकों में लागू किया गया है, जो इलाके डार्क जोन में हैं तथा यहां भूगर्भीय जल स्तर 40 मीटर की गहराई से ज्यादा नीचे चला गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत राज्य के ऐसे 19 ब्लॉक का चयन किया गया है। जिनमें से 8 ब्लॉक तो ऐसे हैं जहां धान की फसल बहुतायत में की जाती है। चूंकि धान की फसल को अधिक पानी की जरूरत होती है। इसलिये राज्य सरकार चाहती है, कि यहां के किसान धान की रोपाई को छोड़ कर खेती की अन्य फसलों की ओर अपना रूख करें।
Mera Pani Meri Virasat Scheme Kya Hai : मेरा पानी मेरी विरासत योजना हरियाणा में डार्क जोन में हो रही धान की खेती की परंपरा को बदलने के मकसद से लागू की गयी है। सरकार चाहती है इस जोन के 19 ब्लॉकों के किसान धान की रोपाई को त्याग कर अन्य फसलों की ओर अपना रूझान बढ़ायें।
जिसके लिये हरियाणा सरकार धान की रोपाई न करने वाले किसानों को 7 हजार रूपये एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर रही है।
Mera Pani Meri Virasat Yojana Haryana के लागू हो जाने के बाद राज्य के जिन ब्लॉकों में भूगर्भीय जल स्तर 35 मीटर से नीचे है। वहां पंचायती भूमि पर धान की खेती की अनुमति नहीं मिलेगी।
हरियाणा में 19 ब्लॉकों में 8 ब्लॉक जहां धान की खेती किसानों की प्राथमिक फसल है व भूगर्भीय जल स्तर 40 मीटर से अधिक नीचे जा पहुंचा है।
इन इलाकों में कैथल के सीवन, सिरसा व गुहला, कुरूक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद, पिपली, बबैन व शाहाबाद तथा फतेहाबाद का रतिया आदि क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलावा इस योजना के दायरे में उन इलाकों को भी शामिल किया गया है, जहां 50 हार्सपॉवर क्षमता से अधिक टयूबवेल प्रयोग किये जा रहे हैं।
Also Read :
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि मेरा पानी मेरी विरास स्कीम हरियाणा में विवादित योजना का रूप ले चुकी है। हरियाणा में इस योजना के लांच होने के बाद जो किसान प्रभावित हो रहे हैं, उन्होंनें ‘किसान बचाओ – खेती बचाओ’ नाम से ट्रेक्टर मार्च भी इस योजना के खिलाफ निकाला है।
किसानों का मत है कि राज्य सरकार को यह तय नहीं करना चाहिये कि किसान अपने खेत में क्या बोएं और क्या नहीं। किसान जानते हैं कि उनके खेत की मिटटी किस प्रकार की फसल के उपयुक्त है। इसलिये सरकार को जबरन फसल बदलने का दबाव डालने से बचना चाहिये।
साथ ही किसानों यह भी कहना है कि Mera Pani Meri Virasat Scheme के तहत किसानों को जो प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। वह अपर्याप्त है। ऐसे में किसान यदि धान की फसल को छोड़ कर खेती के अन्य विकल्प आजमाते हैं, तो उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों के सामने आजीविका का गहरा संकट खड़ा हो सकता है।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत किसानों की सुविधा के लिये कृषि विभाग द्धारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिसकी डीटेल आपको नीचे दी जा रही है।
मेरा पानी मेरी विरासत टोल फ्री नंबर – 1800 180 2117
How to Apply for Mera Pani Meri Virasat Scheme : मेरा पानी मेरी विरासत हरियाणा में पंजीकरण कैसे करें, इस बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। कृप्या ध्यान से पढ़ें।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना में आवेदन करने के लिये सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट 117.240.196.237 पर जाना होगा।
यदि आपको कंप्यूटर अथवा मोबाइल पर आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आप अपना पंजीकरण CSC अथवा कृषि विभाग में भी जाकर करा सकते हैं।
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Mera Pani Meri Virasat Online Registration Kaise Kare यदि आप Mera Pani Meri Virasat Yojana के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्स के जरिये संपर्क कर सकते हैं।
This post was last modified on October 26, 2021
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…