पीएम जय योजना | PMJAY Yojana | Modicare Yojana | प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना | Pradhanmantri Jan Arogya Scheme | PMJAY Health Insurance | Modi Care Medical Insurance |
भारत में बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य योजना PMJAY यानि Modicare Yojana को 23 सितंबर 2018 को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिन जयंती पर शुरू किया है।
इस योजना को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लांच किया। अब यह योजना 25 सितंबर 2018 से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पूरे देश में लागू हो जाएगी।
इस योजना का मुख्य नाम आयुष्यमान भारत योजना है। लेकिन आपकी जानकारी के लिये बता दें, कि इस योजना को कई नाम से पुकारा जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिये कुछ नाम ऊपर दिये गये हैं। इस योजना का लाभ देश के 10.74 करोड़ परिवारों को मिलेगा।
माना जा रहा है कि देश के 10.74 करोड़ परिवारों के लगभग 55 करोड़ लोग 5 लाख रूपये सालाना का Health Insurance लाभ उठा पायेंगें।
प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही Modicare Yojana यानि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने की घोषणा की वैसे ही, यह योजना दुनिया सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना (World’s Largest Health Insurance) बन गई।
PMJAY योजना इतनी बड़ी योजना है, कि इसका आकार कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको की कुल आबादी के बराबर माना जा रहा है।
इस योजना के तहत अब देश के गरीब लोग भी अमीरों की भांति अपना इलाज मंहगें और अच्छे अस्पतालों में करा पायेंगे।
यदि आप मोदीकेयर योजना से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। तो आप नीचे दिये गए नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Helpline Number for PMJAY – 14555
Modicare Yojana Me Awedan करने के लिये आपको Online रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसका लिंक आपकी सुविधा के लिये नीचे दिया जा रहा है।
ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट का पेज खुल कर सामने आ जायेगा।
आप यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके नीचे बॉक्स में कैप्चा भरें और Generate OTP पर क्लिक करें।
जिसके बाद आपके नंबर पर एक OTP नंबर आयेगा। जिसे आपको Enter 6 Digit OTP वाले बॉक्स में भर कर सबमिट करना है।
इतना करने के बाद यदि इस योजना के पात्र हैं, तो आप लॉगिन करके आगे बढ़ पाएंगें। इस पोर्टल पर आपको पंजीयन तथा उपचार आदि की जानकारी मिलेगी।
एक बार पंजीयन हो जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गोल्डन कार्ड बना कर आपको भेजा जाता है। जिसके बाद आप परिवार में किसी के भी बीमार होने पर उसका इलाज अच्छे अस्पताल में कराने के लिये सक्षम हो जाते हैं।
अस्पताल में जाने पर रोगी को भर्ती किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। PMJAY Yojana के जुड़े अस्पताल में आरोग्य मित्र की उपस्थिति में आवेदक यानि परिवार के मुखिया के अंगूठे के निशान का नमूना लिया जाएगा।
जिसे आरोग्य मित्र वैरीफाई करेगा और अस्पताल में रोगी के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आमतौर पर देखा जाता है कि भारत में हर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। अस्पताल इस योजना में भ्रष्टाचार न कर सकें। इसके लिये कई चरणों में जांच कराई जाएगी।
दोस्तों यह पोस्ट आपके कितने काम आयी। इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर अवगत करायें। याद रखें कि आपकी राय हमारे लिये बहुत कीमती है।
Also Read :
This post was last modified on October 27, 2018
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…