भारत में शहरी क्षेत्रों में खुद का एक घर हासिल करना आसान काम नहीं होता है। इसी बात को मददेनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने Pradhanmantri Awas Yojana के तहत लोगों को घर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
यह योजना शहरों में Pradhanmantri Shahri Awas Yojana तथा गावों में PM Gramin Awas Yojana के नाम से चलाई जा रही है।
भारत में पहले भी आवास योजनायें चलाई जाती रही हैं। इनमें इंदिरा आवास योजना व उत्तर में मायावती सरकार के द्धारा चलाई गई कांशीराम कालौनी आवास योजना प्रमुख हैं।
लेकिन केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद लोगों को उनका खुद का घर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम हुआ है। ताकि बढ़ती मंहगाई और घरों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे आम आदमी को एक अदद घर उपलब्ध करवा कर उनकी मुश्किलों को कुछ कम किया जा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत 25 जून 2015 को की गयी थी। तब से लेकर अब तक लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
यह योजना शहरों की अपेक्षा गांवों में अधिक सफल हुई है। शहरों में कार्पेट एरिया का प्रतिबंध होने के कारण लोगों ने इसमें कम रूचि दिखाई है। लेकिन अब भारत सरकार कार्पेट एरिया से संबंधित क्लॉज खत्म करने जा रही है।
Pradhanmantri Awas Yojana को देश के 29 प्रदेशों तथा सभी 7 केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत पूरे देश में 2 करोड़ से अधिक घरों का निर्मांण कराया जा रहा है। जिनका निर्मांण 2022 तक पूरा होना है और घर लेने के इच्छुक लोगों को घर सौंप देना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत हुई थी। जिसे 2022 तक पूरा किया जाना है। इस योजना को पूर्णं करने के लिये सरकार ने 3 चरण निर्धारित किये हैं।
पहला चरण 25 जून 2015 को शुरू हुआ था। जिसके तहत देश के 100 शहरों में आवासों का निर्मांण 2017 तक किया जाना था। यह चरण अब पूरा हो गया है और लोगों को पक्के मकान सौंप भी दिये गये हैं।
दूसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है। इस चरण में देश के 200 शहरों में पक्के घर बनाये जाने हैं। इस चरण को मार्च 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा।
तीसरा चरण 2019 में शुरू होगा। इस चरण में जितने शहर बच गए हैं, उन सभी में PM Awas Yojana के घर बनायें जाएंगें।
इस योजना के 2 हिस्से हैं। पहले हिस्से को हम PM Gramin Awas Yojana तथा दूसरे को PM Shahri Awas Yojana के नाम से जानते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि आपको आवेदन करना है, तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online Avedan कर सकते हैं।
ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। यहां पर आपको Citizen Assessment सेक्शन पर Benefit Under Other 3 Components पर क्लिक करना होगा।
आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगें तो एक नया पेज खुल जाएगा और आप यहा अपना आधार नंबर डाल कर आगे बढ़ेंगें। पूरा फार्म भर देने के बाद आपको अपना आवेदन सबमिट करना होगा। जिसके बाद आपको Pradhanmantri Awas Yojana के तहत घर देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Also Read :
This post was last modified on October 27, 2018
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…