Sarpanch Kaise Bane in Rajasthan and Madhyapradesh 2022 : दोस्तों, जिन लोगों को राजनीति में दिलचस्पी है, वह कभी न कभी चुनाव लड़ कर सरपंच अथवा सभासद जरूर बनना चाहता है। इसलिये आज हम आपके लिये Sarpanch Election 2022 Rajasthan तथा Sarpanch Chunav MP के संदर्भ में बहुत ही उपयोगी पोस्ट लेकर उपस्थित हुये हैं।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि सरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत चुनावों का एक हिस्सा होता है। इसे आप ग्रामीण स्तर की सरकार भी कह कर पुकार सकते हैं।
ग्राम पंचायत चुनावों में सरपंच तथा पंचों को ग्रामीण जनता अपना वोट देकर चुनती है। ठीक वैसे ही जैसे अन्य चुनावों में वोट डाल कर अपने जन प्रतिनिधियों को चुना जाता है।
मध्यप्रदेश और राजस्थान में Sarpanch का पद बहुत सम्मानीय माना जाता है। इसलिये इन राज्यों में अधिकांश लोग सरपंच बनना चाहते हैं। इसलिये आज हम आपको Sarpanch Kaise Bane की जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।
What is Sarpanch in Hindi : भारत में पंचायती राज व्यवस्था लागू है। इस पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्रामीण स्तर तक सरकारों का गठन किया जाता है।
किसी भी ग्राम पंचायत के प्रमुख को सरपंच कहा जाता है। यानि ग्रामीण स्तर पर गठित विधिक संस्था का सबसे प्रमुख व्यक्ति सरपंच ही होता है। यह व्यक्ति ग्रामीण स्तर पर लिये जाने वाले निर्णयों तथा नीतियां निर्मांण करने के लिये जिम्मेदार माना जाता है।
देश के कुछ अन्य राज्यों में Sarpanch को कुछ अलग अलग नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन कार्य सभी के समान ही होते हैं। यह ग्रामीण स्तर पर मौजूद सभी पंचों का प्रधान होता है।
Also Read :
Know More : इस समय सरपंच चुनाव मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में आयोजित किये जा रहे हैं। विगत 17 जनवरी 2020 से ग्रम पंचायत चुनावों के तहत एमपी तथा राजस्थान में वोट डाले जा रहे हैं।
इन चुनावों का अंतिम चरण 29 जनवरी 2020 को संपन्न हो चुका है। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। जिसके बाद ही विजेताओं की घोषणा होगी।
Documents Required for Sarpanch Election 2022 in MP & Rajasthan : दोस्तों सरपंच चुनाव लड़ने के लिये लोगों को सबसे पहले पर्चा भरना पड़ता है। जिसके लिये आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। इन दस्तावेजों की पूरी सूची नीचे दी जा रही है, कृप्या Sarpanch banne ke liye documents के बारे में ध्यान से पढ़ें।
Also Read :
जिन राज्यों में ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के लिये व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है। उन राज्यों में आपको शैक्षणिक प्रमाण पत्र संलंग्न करना होगा।
चुनाव का पर्चा भरते समय आपको अपना अदेय प्रमाण पत्र (NOC) देना जरूरी होता है। जिससे पता चल सके कि आपकी पंचायती राज संस्थाओं पर किसी प्रकार की कोई बकाया राशि तो नहीं है।
आपको अपना जाति प्रमाण पत्र भी पर्चा दाखिल करते समय देना होता है। यह प्रमाण पत्र तब और अधिक महत्वपूर्णं हो जाता है, जब आप ग्राम पंचायत की सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हों।
कुछ राज्यों में सरपंच का चुनाव लड़ने के लिये घर में शौचालय होने का शपथ पत्र देना होता है।
कुछ राज्यो में इसे देना जरूरी होता है। सांख्यकीय सूचना प्रपत्र के जरिये चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति से कुछ सामान्य सूचनायें मांगी जाती है। जिन्हें देना पड़ता है। किंतु कुछ राज्यों में यदि इस फार्म को संलंग्न न किया जाये तो आपका पर्चा खारिज नहीं किया जाएगा।
देश के सभी राज्यों में सरपंच का चुनाव अथवा ग्राम पंचायत का कोई भी चुनाव लड़ने के लिये प्रत्याशी को जमानत राशि देनी पड़ती है। अलग अलग राज्यों में जमानत राशि भिन्न भिन्न हो सकती है।
आधार कार्ड की व्यवस्था लांच होने के बाद से इसकी फोटो कॉपी देना भी जरूरी हो चुका है। यदि आधार कार्ड नहीं है, तो कोई अन्य पहचान पत्र भी दिया जा सकता है।
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिये कुछ राज्यों में PANCARD की छाया प्रति देनी होती है।
सरपंच का इलेक्शन लड़ने के लिये आपको आय प्रमाण पत्र भी संलंग्न करना पड़ता है।
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिये आपको उस राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। जिस राज्य से आप चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
यदि आप सरपंच का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो आप पुलिस विभाग में जाकर अपने लिये चरित्र प्रमाण पत्र अवश्य जारी करवा लें।
चूंकि आप चुनावी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं, ऐसे में आपके पास अपना स्वयं का मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है।
प्रत्येक गांव के चुने गये सरपंच को कुछ काम अनिवार्य रूप से करने होते हैं। इन कामों की जानकारी आपको विस्तार से नीचे दी जा रही है। Gram Panchayat Detail in Hindi
Sarpanch का मुख्य काम अपने गांव में सिंचाई के साधन जैसे टयूबबेल लगवाना तथा नहरों की नालियों आदि में फंसें कचरे को साफ करवाना होता है।
Gram Panchayat Work List : सरपंचों को अपने गांव में पशु पालन को बढ़ावा देना होता है। साथ ही पशुपालकों के लिये लांच की गयी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना होता है।
सरपंच अपने अपने गांव में पशुओं के पीने के लिये साफ पानी की व्यवस्था भी करते हैं। इसके लिये जगह जगह चरी व नरी का निर्मांण भी कराया जाता है।
सरपंच के ऊपर अपने गांव में स्वच्छता बनाये रखने का उत्तरदायित्व भी होता है।
सरपंच का काम अपने गांव में लाइट लगवाना भी होता है। इसके लिये वह ग्राम पंचायत फंड से लाइटस की व्यवस्था करता है।
Gram Panchayat Ke Karya Ka Vivran : सरपंच अपने गांव में केंद्रीय तथा राज्य सरकारों के द्धारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाता है तथा कृषि कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ साथ उसमें अपनी भागीदारी भी करता है।
सरपंच का यह दायित्व होता है कि उसके गांव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसलिये वह प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से गांव स्तर पर ही कार्यक्रमों का संचालन करता है।
गांव में अच्छी व मजबूत गलियों व सड़कों का निर्मांण करना Sarpanch का बड़ा उत्तरदायित्व होता है।
सरपंच बनने के बाद व्यक्ति को यह भी देखना होता है कि उसके गांव में आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन विधिवत रूप से हो रहा है अथवा नहीं।
भारत में सरपंच का चुनाव प्रत्येक 5 साल में एक बार होता है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण चुनाव लड़ कर अपना भाग्य आजमाते हैं।
दोस्तों पूरी पोस्ट पढ़ने के बाद अब यह प्रश्न भी उठता है कि Sarpanch Kaise Bane तो चलिये इसका पूरा Process हम आपको बहुत ही आसान शब्दों में बताते हैं।
यदि आप अपने गांव का सरंपच बनना चाहते हैं तो इसके लिये आपको ग्राम पंचायत चुनावों की घोषणा होने के बाद आप सरपंची का पर्चा निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करें और फिर पर्चा भर कर अंतिम तिथि से पूर्व अपना पर्चा सभी जरूरी Documents को संलंग्न करने के बाद जमा कर दें। यदि आपका पर्चा स्वीकृत कर लिया जाता है। तो आप चुनाव लड़ पायेंगें तथा जीत कर सरपंच भी बन जाएंगें।
सरपंची का पर्चा दाखिल कर देने के बाद आपको सिर्फ पूरे गांव में चुनाव प्रचार करना है और अपनी नीतियों और जिन कामों को आप चुनाव जीतने के बाद पूरा करेंगें, उनकी जानकारी ग्रामीणों को देनी है। यदि आपकी बात से लोग प्रभावित होते हैं, तो वोट भी आपको ही देंगें। लेकिन किसी को रूपये पैसे देकर वोट खरीदने का प्रयास न करें। इसमें लाभ कम और नुकसान ज्यादा है इसलिये Chance Na Lo
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Rajasthan Madhyapredesh Me Sarpanch Kaise Bane यदि आप Sarpanch Ka Chunav Kaise Lade? अथवा Gram Panchayat Ke Karya Ka Vivran से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।
This post was last modified on April 29, 2022
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…