झारखंड छत्‍तीसगढ़

CG राजीव गांधी Kisan Nyay Yojana में पंजीकरण कैसे करें – छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना के लाभ

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana Launched : कांग्रेस शासित राज्‍य छत्‍तीसगढ़ में आज 21 मई 2020 को एक बहुत बड़ी योजना की शुरूआत हुई थी। इस योजना का नाम राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना है।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana Chhattisgrah को राजीव गांधी की पुण्‍य तिथि के अवसर पर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से लांच किया गया है। छत्‍तीसगढ़ किसान न्‍याय योजना को लांच करने के अवसर पर कांग्रेस अध्‍यक्षा सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी भी वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से मौजूद थे।

कोरोना काल में लांच होने वाली यह देश की एक मात्र बड़ी योजना है। जिसे सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी की मौजूदगी में छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लांच किया है।

CG राजीव गांधी Kisan Nyay Yojana क्‍या है? All About CG Rajiv Gandhi Nyay Yojana 2022

CG Kisan Nyay Yojana Kya Hai in Hindi : छत्‍तीसगढ़ राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना देश के कोरोना काल में लांच होने वाली सबसे बड़ी योजना है। यह योजना राज्‍य के किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।

राज्‍य में न्‍याय स्‍कीम शुरू होने के तुरंत बाद से ही किसानों के खाते में 7500 रूपये भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। Chhattisgrah Kisan Nyay Yojana को लांच करने के बाद छत्‍तीसगढ़ सरकार ने योजना की पहल किस्‍त के रूप में 1500 करोड़ रूपये की भारी भरकम धनराशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है।

इस योजना के तहत राज्‍य के 19 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 5700 करोड़ रूपये की धनराशि भेजी जानी है। जो 4 किस्‍तों में दी जाएगी। आज 21 मई 2020 को पहली किस्‍त के रूप में 1500 करोड़ रूपये भेजे जा चुके हैं। इस योजना को लांच करने के अवसर पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्‍य के 40 श्रेष्‍ठ किसानों को सम्‍मानित भी किया है।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana का लाभ कितने किसानों को मिलने वाला है?

राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ के 19 लाख किसानों को सीधा फायदा मिलने जा रहा है। जिनमें 9 लाख 53‍ हजार 706 सीमांत किसान तथा 5 लाख 60 हजार 285 छोटे किसान व 3 लाख 20 हजार 844 बड़े किसान शामिल हैं।

Also Read :

छत्‍तीसगढ़ राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना के लाभ

  • राजीव गांधी किसान योजना लांच होने से छत्‍तीसगढ़ के किसानों को आर्थिक सबलता का अहसास होगा।
  • किसान परिवारों की गरीबी दूर हो सकेगी।
  • योजना की पहली किस्‍त जारी हो जाने के बाद राज्‍य के गन्‍ना उत्‍पादक किसानों के खाते में 18.43 करोड़ रूपये की धनराशि पहुंची है।
  • मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार राज्‍य में Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana लागू होने से किसानों की आय बढ़ने की पूरी संभावना है।
  • लोगों को इस समय कर्ज नहीं बल्कि आर्थिक सहायता की जरूरत है। ताकि वह खुद को अच्‍छी तरह प्रबंधित कर सकें।
  • इस योजना के तहत प्रत्‍येक किसान के बैंक खाते में 7500 – 7500 रूपये डाले जाएंगें।
  • धान उत्‍पादक किसानों को CG Kisan न्‍याय योजना के तहत 10 हजार रूपये प्रति एकड़ अलग से दिया जाएगा।
  • गन्‍ना किसानों से 355 रूपये के समर्थन मूल्‍य के हिसाब से गन्‍ना खरीदा जाएगा 250 करोड़ रूपये का बजट तैयार किया जा चुका है।
  • किसान न्‍याय योजना छत्‍तीसगढ़ के दूसरे चरण में राज्‍य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी शामिल किया जा सकता है।
  • इस योजना का लाभ धान, मक्‍का और गन्‍ना किसानों को बड़े पैमाने पर मिलने जा रहा है।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana पर बड़े नेताओं के कथन

फोटो साभार – सीएमओ छत्तीसगढ़

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana CG को लागू करते समय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मुख्‍य बिंदु पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ‘’लोगों को कोरोना काल की वर्तमान परिस्थितियों में कर्ज (Bank Loan) नहीं पैसा चाहिये। इसलिये सरकारों को चाहिये कि संकट की इस घड़ी में वह भी छत्‍तीसगढ़ राज्‍य का अनुसरण करें’’

वहीं कांग्रेस अध्‍यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि ‘’छत्‍तीसगढ़ सरकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। राजीव गांधी की पुण्‍य तिथि के अवसर पर इस योजना को शुरू करने के लिये मैं बधाई देती हूं’’

राजीव गांधी न्‍याय योजना में आवेदन कैसे करें?

राजीव गांधी न्‍याय योजना में पंजीकरण कैसे करें? सीजी किसान न्‍याय योजना का लाभ कैसे मिलता है? Friends, यदि आप छत्‍तीसगड़ राज्‍य के किसान हैं और आप राज्‍य की इस महत्‍वाकांक्षी योजना का लाभ लेना चाहते हैं।

तो इसके लिये आपको कहीं भी आवेदन करने की फिलहाल आवश्‍यक्‍ता नहीं है। राज्‍य के ऐसे किसान जो कृषि विभाग छत्‍तीसगढ़ में पहले से ही पंजीकृत हैं। उन्‍हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। सरकार ने पहले से मौजूद बैंक खाता विवरण के अनुसार आपके बैंक खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर कर दिया है।

छत्‍तीसगढ़ किसान न्‍याय योजना का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि छत्‍तीसगढ़ राजीव गांधी न्‍याय योजना का पैसा आपके बैंक खाते में आया है अथवा नहीं तो इसके लिये आपको अपनी पासबुक लेकर बैंक में जाना होगा। आप बैंक में जाकर अपनी पासबुक में इंट्री करवा सकते हैं। जिससे आपको पता चल जाएगा कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana में आवेदन कैसे करें यदि आप CG Kisan Nyay Yojana Balance Check के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्‍त करना चाहते हैं, तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Rate this post

This post was last modified on August 23, 2022

Recent Posts

Shariah Mutual Fund क्या है | म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट हराम है या हलाल

List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्‍वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…

July 17, 2023

हमर लैब योजना छत्तीसगढ़ 2023 – CG Hamar Lab Yojana क्या है?

Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…

July 13, 2023

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें | Nari Samman Yojana 2023 Form कैसे भरें

Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्‍यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…

July 3, 2023

PM Solar Rooftop Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें – सोलर रूफटॉप योजना सौर पैनल कैसे लगता है

Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्‍तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में…

June 23, 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana में Registration कैसे करें | ग्रामीण कामगार सेतु लोन योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…

June 21, 2023

राजस्थान वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना 2023 – Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana में आवेदन कैसे करें

Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…

June 11, 2023