Delhi Farishte Dilli Ke Yojana in Hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने राज्य में एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम Farishte Dilli Ke है।
इस योजना का जो Concept ऐसा है कि फरिश्ते दिल्ली के योजना को दुनिया की सबसे Greatest और मानवीय मूल्यों को समर्पित योजना बनाता है।
इस योजना के तहत दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों पर होने वाले Road Accident के जरिये घायल होने वाले लोगों को सबसे नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाना चाहती है।
ताकि घायलों को उचित समय पर इलाज उपलब्ध हो और Road Accident के दौरान होने वाली मौतों पर अंकुश लगाया जा सके।
जैसा कि हम अक्सर टीवी पर देखते हैं कि दिल्ली में हर रोज Accident होते हैं और घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा तड़पता रहता है। लेकिन कोई भी उस घायल की मदत नहीं करता है।
इसी बात को मददेनजर रखते हुए दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Farishte Dilli Ke 2020 नाम की योजना शुरू की है। जिसका अंतिम मकसद घायल व्यक्ति की मदत करना और अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करना है।
दिल्ली भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां हर साल 1500 लोगों की जान Road Accident में चली जाती है। दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में होनें वाली मौतों पर लगाम कसने के लिये ही Farishte Dilli Ke 2020 योजना लांच की गयी है।
इस योजना को दिल्ली सरकार ने 2 साल पहले लागू किया था। लेकिन प्रचार प्रसार के आभाव में लोगों को इस योजना की जानकारी नहीं थी। लेकिन अब दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना के प्रचार प्रसार का बीड़ा खुद उठा लिया है।
फरिश्ते दिल्ली के योजना के तहत अब तक लगभग 3000 लोगों की मदत की जा चुकी है। इस योजना के जरिये दिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति अथवा बर्न पीडि़त व्यक्ति को पूरी तरह Free Treatment उपलब्ध कराती है।
इसके अलावा जो भी व्यक्ति (फरिश्ता) घायल को अस्पताल तक पहुंचाता है। उसे 2000 रूपये की राशि इनाम में दी जाती है।
यदि कोई व्यक्ति सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को अस्ताल पहुंचाता है, तो उसे अपना पहचान पत्र उस अस्पताल में जमा करना होगा। यह व्यवस्था इसलिये की गयी है, ताकि मदत करने वाले Farishte को Reward Money उस पहचान पत्र के आधार पर उपलब्ध कराई जा सके।
फरिश्ते को अपना पहचान पत्र संबंधित अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट मे जमा करना होगा। जिसके बाद घायल का इलाज पूरा हो जाने के बाद उसे 2000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर दी जाएगी।
Also Read :
सड़क दुर्घटना अथवा आग से झुलस कर घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने वाले व्यक्ति को अपना पहचान पत्र अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जमा कराना होगा।
लेकिन यह पहचान पत्र उसे तब देना होगा। जब उसका पूरा इलाज हो जाएगा और वह पूरी तरह स्वस्थ दिखाई पड़ने लगेगा। लेकिन इलाज के दौरान उससे पहचान पत्र की डिमांड नहीं की जा सकती है।
इस योजना में आवेदन करने का कोई विशेष तरीका नहीं है। Farishte Dilli Ke Scheme के तहत आपको बस किसी घायल की मदत करनी है। इसके लिये आपको सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाना है। जिसके बाद योजना अपने आप ही प्रभावी हो जाएगी।
जिसके बाद घायल व्यक्ति को तथा आपको भी प्रोत्साहन लाभ सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। मदतगार व्यक्ति को अपना पहचान पत्र अस्पताल में देना होगा। जिसके जरिये सरकार आपको Reward देगी।
जो लोग Farishte Dilli Ke Yojana के तहत किसी की मदत करेंगें। उन्हें सरकार की ओर से Reward तो मिलेगा ही। साथ में अच्छा करने के लिये सरकार की ओर से उन्हें फरिश्ते दिल्ली के 2020 प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
This post was last modified on December 31, 2019
List of Halal Mutual Funds in India: आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्णं Topic पर बात करने वाले हैं। इसमें…
Hamar Lab Yojana in Chhattisgarh Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक बहुत ही शानदार…
Nari Samman Yojana Online Form 2023 : मध्यप्रदेश में आजकल एक ऐसी योजना की चर्चा जोरों पर है, जो अभी…
Solar Rooftop Yojana in Hindi : दोस्तों, भारत सरकार के द्धारा देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में…
MP Gramin Kamgar Setu Loan Yojana Registration 2023 : एमपी में ग्रामीण कामगार सेतु योजना की शुरूआत वर्ष 2020 में…
Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Yojana 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्धारा प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को…