NRC Kya Hai? NRC Final List में नाम कैसे चेक करें 2020

How to Check NRC Final List 2020 | NRC Final List Kaise Check Kare | NRC List Kaise Dekhe | NRC Final List 2019 | NRC Final List 2019 Check Online |

भारत में इन दिनों National Register for Citizen की खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसको लेकर देश के आम नागरिक सशंकित और भयभीत हैं।

लेकिन फिलहाल NRC की प्रक्रिया पूर्वोत्‍तर भारत के राज्‍य असम तक ही सीमित है। किंतु भारत सरकार पूरे देश में लागू कर सकती है।

पिछले दिनों असम में NRC Final List 2019 जारी होने के बाद, नईदिल्‍ली में बीजेपी के नेता मनोज तिवारी ने इसे दिल्‍ली में भी लागू करने मांग की है।

जिसके बाद से पूरे देश में नागरिकता रजिस्‍टर में नाम दर्ज कराने को लेकर तरह तरह की अफवाहें फैलनी शुरू हो गयी हैं।

What is NRC Final List 2020 in Hindi | भारतीय नागरिकता रजिस्‍टर क्‍या है?

How to Check NRC Final List 2019 in Hindi
एनआरसी की फाइनल लिस्ट

NRC Kya Hai : असम देश का एक ऐसा राज्‍य है। जहां विदेशी घुसपैठियों को लेकर लंबें समय से जनआंदोलन चलाये जाते रहे हैं।

असम में NRC की प्रक्रिया वर्ष 1951 से चल रही है। लेकिन पिछली बीजेपी सरकार आने के बाद असम में विदेशी घुसपैठियों की गणना फिर से कराने का फैसला किया गया था।

National Register for Citizen असम के नागरिक होने का एक प्रमाण पत्र है। जिसके जरिये असम और भारतीय नागरिकता प्रदर्शित होती है।

जब असम में बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को लेकर जन आंदोलन की आग ने तूल पकड़ा तो माननीय सुप्रीम कोर्ट ने एनआरसी रजिस्‍टर को अपडेट करने का आदेश पारित किया था।

जिसके बाद से लगातार इसे अपडेट किया जा रहा है।

Also Read :

NRC Final List का असम में होने वाली घुसपैठ से क्‍या संबंध है?

असम में 1947 के बाद से ही पहले पूर्वी पाकिस्‍तान और बाद में बांग्‍लादेशी नागरिकों के असम में बसने को लेकर बवाल होता रहा है।

सन 1979 में विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ असम स्‍टूडेंटस यूनियन ने कई बड़े आंदोलन चलाये थे। जिसके बाद से असम में इस प्रकार के जन आंदोलनों में एक प्रकार से तेजी आ गयी थी।

वर्ष 1985 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने असम गण परिषद के साथ समझौता करके घुसपैठ की समस्‍या को सुलझा लिया था।

समझौते में तय किया गया था, कि असम में 1971 से पहले जितने भी बांग्‍लादेशी बस चुके हैं, उन सभी को भारतीय और असम की नागरिकता प्रदान की जाएगी।

Also Read :

NRC Register से Final List से कितने लोग बाहर हुये हैं

नागरिकता रजिस्‍टर असम की NRC Final List 2019 जारी कर दी गयी है। इस लिस्‍ट में 19 लाख से अधिक लोगों को विदेशी नागरिक बता कर बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है।

पिछले साल 30 जुलाई 2018 को NRC Last Draft जारी किया गया था। जिसके तहत कुल 3.29 करोड़ लोगों ने NRC Register में नाम दर्ज कराने के लिये Apply किया था।

जिसके बाद 40.7 लाख लोगों को NRC Register Assam में शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद इन सभी लोगों को पुन: अपील करके नाम शामिल कराने का मौका दिया गया था।

लेकिन सितंबर 2019 में NRC Final List 2019 में 19 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं किये गये हैं। जिसकी वजह से पूरे असम में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Also Read :

NRC Register में Final List कौन देख सकता है?

एनआरसी फाइनल लिस्‍ट असम में नाम केवल वही लोग देख सकते हैं। जिन्‍होंने 30 जुलाई 2018 को जारी हुई लिस्‍ट में नाम शामिल न होने के कारण अपनी आपत्ति दर्ज की थी अथवा पुन: आवेदन किया था।

इस लिस्‍ट को ARN के जरिये ऑनलाइन तरीके से चेक किया जा सकता है।

Also Read :

NRC Final List Kaise Check Kare 2019

यदि आप एनआरसी फाइनल लिस्‍ट 2019 में अपना नाम तलाश करना चाहते हैं। तो आपको नागरिकता रजिस्‍टर असम के आधिकारिक पोर्टल nrcassam.nic.in पर जाना होगा।

आप जैसे ही ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करेंगें, तो आप NRC Register पोर्टल पर पहुंच जाएंगें।

Links for NRC List Click Here
अब इन लिंक पर क्लिक करें

यहां आपको 2 नये लिंक दिखाई पड़ेगें जो इस प्रकार हैं।

इन दोनों लिंक पर क्लिक करके आप NRC Final List में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Fill Your ARN for NRC Register Assam
अब ARN डालें और नाम चेक करें

ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा। उसमें आपको ARN और कैप्‍चा डालना है। आप जैसे ही दोनों चीजें डाल कर सबमिट पर क्लिक करेंगें।

तो एक नया पेज खुलेगा। यदि आपका नाम NRC Register में दर्ज हो चुका है, तो वह आपको यहां नजर आएगा।

लेकिन आप एनआरसी फाइनल लिस्‍ट 2019 में नाम बिना ARN दर्ज करे नहीं देख पायेंगें।

Know Your Application Receipt Number (ARN) एनआरसी List के लिये ARN कैसे पता करें?

NRC Final List Assam में नाम खोजने के लिये सबसे पहले आपके पास Application Receipt Number (ARN) होना बेहद जरूरी है।

यदि आपके पास आवेदन रसीद संख्‍या नहीं है तो आप NRC Helpline Number पर कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद आपके एनआरसी एक्‍जीक्‍यूटिव आपको कॉल बैक करेंगें और आपको फोन पर ही ARN नंबर उपलब्‍ध करायेंगें।

एनआरसी हेल्‍पलाइन नंबर असम (टोल फ्री) – 15107

इस नंबर से आप कॉल एनआरसी में रजिस्‍टर मोबाइल नंबर से ही करें।

यदि आप असम के बाहर किसी अन्‍य राज्‍य में रह रहे है, तो आप इस नंबर भी कॉल कर सकते हैं।

असम के बाहरी लोगों के लिये हेल्‍पलाइन नंबर – 18003453762 

एनआरसी रजिस्‍टर असम की फाइनल लिस्‍ट 2019 में ऑफलाइन नाम कैसे खोजें?

यदि आप NRC Final List 2019 Check Online मोड से नहीं देखना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन मोड में भी अपना नाम एनआरसी रजिस्‍टर में देख सकते हैं।

ऑफलाइन मोड में अपना नाम लिस्‍ट में चेक करने के लिये आपको निम्‍न कदम उठाने होंगे।

(1) आप एनआरसी सेवा केंद्र (NSK) में जायें और अपना नाम देखें

(2) आप उपायुक्‍त तथा उपविभागीय अधिकारी के कार्यालय में मौजूद लिस्‍ट में भी नाम देख सकते हैं।

(3) जिन व्‍यक्तियों के नाम लिस्‍ट में शामिल नहीं किये गये हैं, उन्‍हें एनआरसी के द्धारा एक पत्र भेज कर इस बात की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह पत्र आपको घर पर ही प्राप्‍त होगा।

Also Read :

Rate this post

Spread the love

1 thought on “NRC Kya Hai? NRC Final List में नाम कैसे चेक करें 2020”

Leave a comment